डबल मर्डर में पुलिस के हाथ लगे सुराग, परिचित के हत्या में शामिल होने का अंदेशा

नाथूसरी कलां में घर में घुसकर महिला व व्यक्ति की हत्या करने के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 11:34 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 11:34 AM (IST)
डबल मर्डर में पुलिस के हाथ लगे सुराग, परिचित के हत्या में शामिल होने का अंदेशा
डबल मर्डर में पुलिस के हाथ लगे सुराग, परिचित के हत्या में शामिल होने का अंदेशा

जागरण संवाददाता, सिरसा : नाथूसरी कलां में घर में घुसकर महिला व व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। हत्या में परिचित के शामिल होने का अंदेशा पुख्ता हो सकता है। डबल मर्डर मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस अभी तक किसी गिरफ्तारी या किसी के शामिल होने की पुख्ता जानकारी नहीं जुटा पाई है लेकिन मौके के साक्ष्य पुलिस की जांच को दिशा देने में कारगर हैं। पुलिस इसे अवैध संबंधों की परिणति भी नहीं मान रही।

वारदात के बाद भी पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए मृतक व्यक्ति के बैकग्राउंड को तलाशने के अलावा साइबर की मदद से खुलासा करने में जुट गई है। पुलिस को मौके पर दो मोबाइल फोन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा और न ही किसी ने मकान में आते-जाते किसी को देखा है। इसीलिए साइबर की मदद से वारदात को सुलझाने में पुलिस जुटी है। पुलिस को ऐसे भी जानकारी मिली है कि हत्या के मामले में एक से अधिक व्यक्ति शामिल हैं जिन्होंने वारदात के दौरान दोनों को उठने तक का मौका नहीं दिया और चारपाई पर ही रह गए। डबल मर्डर का दोपहर बाद पता चला

महिला संतरो देवी गांव के बाहरी छोर स्थित मकान में अकेली रहती थी। बेटा वर्षों से अलग चौपटा में रहता है। महिला ने गाय पाली हुई थी। दोपहर बाद जब गाय धूप में खड़ी देखी तो मृतक महिला के भाई ने सूचना महिला के बेटे को दी और गाय को छाव में बांधने के लिए मकान के अंदर ले गए तो एक ही चारपाई पर दो शव पड़े हुए थे। महिला संतरो देवी के अलावा कई वर्षों से नाथूसरी कलां गांव में रह रहे 40 वर्षीय जलंधर की हत्या हो चुकी थी। रंजिशन हुई है हत्या

जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दोनों की हत्या रंजिशन हुई है। इस रंजिश में परिचित शामिल हो सकता है। पुलिस यह भी मान रही है कि हत्यारोपित दीवार फांदकर ही घुसे हैं तभी दोनों सोए हुए रह गए। हत्यारों की संख्या दो से अधिक हो सकती है। पुलिस महिला के परिचितों का रिकार्ड खंगाल रही है कहीं कोई जमीनी या घरेलू विवाद तो नहीं है। जो इस जांच में अहम हो सकता है। इस मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की जांच कई दिशा में काम कर रही है। जल्द ही डबल मर्डर का खुलासा हो जाएगा और आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल कुछ भी कहना जांच को प्रभावित कर सकता है।

डा. अरुण सिंह, डीआइजी सिरसा

chat bot
आपका साथी