सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82वें स्थापना दिवस के मौके पर बटालियन क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:15 AM (IST)
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, सिरसा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82वें स्थापना दिवस के मौके पर बटालियन कमांडेंट राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार सुबह सिविल लाइन पुलिस थाना के नए भवन में सहायक कमांडेंट नरसी सिंह लोधे द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार यादव, निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, निरीक्षक मेहर सिंह व पुलिस के उप निरीक्षक जुगती राम भी मौजूद थे। इस मौके पर ए/194 आरएएफ में मौजूद अधिकारियों व जवानों ने कैंप प्रांगण में जगह जगह पर विभिन्न किस्मों के 100 पौधे लगाए। कंपनी कमांडर नरसी सिंह लोधे ने कहा कि पेड़ पौधे का हमारे जीवन से मरण तक गहरा प्रभाव है। उन्होंने पेड़ पौधों के महत्व से अवगत करवाया व पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से हमें आक्सीजन मिलता है तथा वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाते है। शुद्ध हवा भी हमें उपलब्ध कराते है। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी