बरसात से खुले आसमान तले पडा धान भीगा

शनिवार रात को आई बरसात से नरमा की तैयार फसल को व कुछ दिन प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:31 PM (IST)
बरसात से खुले आसमान तले पडा धान भीगा
बरसात से खुले आसमान तले पडा धान भीगा

संवाद सहयोगी, कालांवाली : शनिवार रात को आई बरसात से नरमा की तैयार फसल को व कुछ दिन पूर्व बिजाई की गई सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी में खुले आसमान तले पड़ा धान भीग गया। बेमौसमी बरसात ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। रात्रि को आई बरसात से कुछ दिन पूर्व बिजाई की गई सरसों करंड हो गई। जिस कारण किसानों को दोबारा से सरसों की बिजाई करनी पड़ेगी। किसानों ने कहा कि पहले भी बेमौसमी बरसात के कारण नरमा व ग्वार की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बेमौसमी बरसात के कारण फसलों की पैदावार बिलकुल कम रह गई। अब जो बाकी फसल रही है उस पर बेमौसमी बरसात का कहर जारी है। वहीं दूसरी ओर बरसात से अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी में खुले आसमान तले पड़ा धान भी भीग गया, इसके अलावा जो धान बोरियों में भर कर रखा गया था। वह भी भीग गई। मार्केट कमेटी द्वारा अनाज मंडी में बरसाती पानी की निकासी के लिए कई बोरवेल लगाए गए है परंतु इसके बावजूद भी अनाज मंडी में बरसाती पानी की सही ढंग से निकासी नहीं हो रही।

chat bot
आपका साथी