होशियारी लाल शर्मा के जीवन से सीख लेनी चाहिए : सुरजेवाला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 08:09 PM (IST)
होशियारी लाल शर्मा के जीवन से सीख लेनी चाहिए : सुरजेवाला
होशियारी लाल शर्मा के जीवन से सीख लेनी चाहिए : सुरजेवाला

जागरण संवाददाता, सिरसा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला पार्टी के कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने सिरसा पहुंचे। जंडवाला मोहल्ला स्थित शर्मा के कार्यालय में आयोजित शोक सभा में सुरजेवाला ने राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, प्रेम शर्मा, हीरालाल शर्मा, मोहित शर्मा, देवांश शर्मा व अन्य स्वजनों को सांत्वना दी। सुरजेवाला ने कहा कि पंडित होशियारी लाल शर्मा कांग्रेस के ऐसे अनूठे स्तंभ थे, जिनकी कमी कांग्रेस पार्टी हरियाणा में और सिरसा में कभी पूरी नहीं कर पाएगी। हर व्यक्ति को उनके जीवन से शिक्षा और सीख लेनी चाहिए। अगर हम उनके मुकाबले 10 फीसद भी सेवा कर पाएं तो मैं ये मानूंगा कि कांग्रेस का जो सेवाभाव है, उसका संकल्प और मजबूत प्रदेश में होगा। वहीं जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने भी शोक सभा में पहुंचकर शर्मा परिवार को ढांढस बंधाया। अजय चौटाला ने कहा कि होशियारी लाल शर्मा ने हमेशा निस्वार्थ भाव से काम किया। उनकी सादगी व नेकदिली के विरोधी दलों के लोग भी कायल थे। पूर्व विधायक मक्खन सिगला ने शर्मा को सच्चा जनसेवक कहा तथा भाजपा व अपनी ओर से संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा जेजेपी जिलाध्यक्ष सर्वजीत मसीतां, पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र नेहरा, विनित कंबोज, आनंद बियाणी, पदम जैन, भूपेश मेहता शोक व्यक्त करने पहुंचे।

ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी ने फोन पर राजकुमार शर्मा से बात कर शोक प्रकट किया और ढांढ़स बंधाया।

उधर रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, मनीष ऐलाबादी, जगदीश ऐलाबादी, विजय ऐलाबादी, सुरेश अनेजा, नरेश छाबड़ा, मंगत राम कुमार, सुभाष गाबड़ी, जय दयाल मेहता, सुभाष कक्कड़, मदन गुलाटी, राजकुमार खुराना, राम बिलास धानुका, केवल नरूला, संत लाल लायलपुरिया, पवन सरपंच , रणजीत सिंह जेई, सिकंदर सहित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी