नगरायुक्त के आदेश पर नगर परिषद में 18 कर्मचारियों की तबादला सूची जारी

नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत 18 कर्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:08 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:08 AM (IST)
नगरायुक्त के आदेश पर नगर परिषद में 18 कर्मचारियों की तबादला सूची जारी
नगरायुक्त के आदेश पर नगर परिषद में 18 कर्मचारियों की तबादला सूची जारी

जागरण संवाददाता, सिरसा : नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत 18 कर्मचारियों की तबादला सूची जारी हुई है। कर्मचारियों को वर्तमान शाखा से बदल कर दूसरी शाखा में ड्यूटी लगाई गई है। नगर परिषद कार्यालय में 27 कर्मचारी है, अन्य कर्मचारियों की वहीं ड्यूटी रखी है। नेत्रहीन कर्मी शकुंतला देवी को इंक्वायरी पर रखा है। लिपिक अशोक कुमार को स्वच्छता शाखा से गृहकर शाखा में, गुरसेवक सिंह को गृहकर शाखा से स्वच्छता शाखा में अशोक के स्थान पर भेजा गया है। सुनील कुमार लिपिक को स्वच्छता शाखा से गृहकर में, विक्रम को तकनीकी शाखा, आबिद को तकनीकी शाखा में गुरसेवक सिंह के स्थान पर लगाया है। कैशियर अजय कुमार को जन्म मृत्यु शाखा में सुनीता रानी के स्थान पर , मनीष कुमार को लेखा शाखा से कैशियर अजय सिंह के स्थान पर लगाया गया है। अमित कौशिक, राजेश कुमार को डीएमसी आफिस, हरदीप सिंह को तकनीकी शाखा से गृहकर शाखा में, सृष्टि को तकनीकी शाखा, प्रतीक्षा को लेखा शाखा में रखा गया है। सतीश व श्रवण कुमार को गृहकर शाखा से तकनीकी शाखा में भेजा गया है। सुनीता रानी को जन्म मृत्यु शाखा से लेखा शाखा में मनीष कुमार के स्थान पर लगाया है। कंप्यूटर आप्रेटर विनय हिसारिया, अशोक कुमार, गोपाल शर्मा को उन्हीं शाखाओं में रखा है। विपिन कुमार को परिवार पहचान पत्र से स्वच्छता शाखा में, पूजा रानी को डायरी डिस्पेच से तकनीकी शाखा में, मनीष कुमार को परिवार पहचान पत्र से स्वच्छता शाखा में लगाया गया है। सुपरवाइजर विवेक कांडा व ओमप्रकाश को पुरानी शाखा में ही रखा है जबकि संदीप को जन्म मृत्यु शाखा से गृहकर शाखा में, मुनीष सैनी को गृहकर शाखा से जन्म मृत्यु शाखा में, संदीप कुमार को तकनीकी शाखा से गृहकर शाखा में तबादला किया गया है।

------- नप कर्मचारियों को लेकर आ रही थी शिकायतें पिछले कई दिनों से नगर परिषद में कर्मचारियों को लेकर आमजन शिकायतें कर रहे हैं। प्रापर्टी आइडी बनवाने के लिए लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। करीब एक पखवाड़े पहले शहर के प्रापर्टी डीलरों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना भी दिया था। नगर परिषद में कर्मचारियों की तबादला सूची लंबे समय के बाद आई है, संभावना जताई जा रही है कि इस तबादला प्रक्रिया से आमजन को राहत मिलेगी और कार्यशैली में सुधार होगा।

chat bot
आपका साथी