वेयर हाउस के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, छह करोड़ रुपये का है बजट

चौटाला रोड स्थित गांव अबूबशहर की अनाज मंडी में करीब छह करोड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:23 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:23 AM (IST)
वेयर हाउस के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, छह करोड़ रुपये का है बजट
वेयर हाउस के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, छह करोड़ रुपये का है बजट

संवाद सहयोगी, डबवाली : चौटाला रोड स्थित गांव अबूबशहर की अनाज मंडी में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे गोदाम में निम्न स्तरीय निर्माण सामग्री प्रयोग होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खराब हो चुके सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है, तो ईंट गुणवत्ता की कसौटी पर खरी नहीं उतर रही। गोदाम का निर्माण हरियाणा राज्य भंडारण निगम करवा रहा है। बता दें, वेयर हाउस निर्माण का ठेका जींद निवासी रणधीर सिंह की फर्म श्री श्याम कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिग के पास है। निगम के जिला प्रबंधक वीरभान का कहना है कि अबूबशहर गांव में वेयर हाउस का निर्माण हो रहा है। लेकिन कंट्रोल या मानिटरिग का कार्य तकनीकी शाखा के तहत है। चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय ही मामले को देख रहा है।

----

सीमेंट के कुछ बैग बारिश में भीग गए थे। इस वजह से वे पत्थर बन गए थे। चिनाई ठेकेदार से गलती हुई है, जो खराब हो चुके सीमेंट का प्रयोग चिनाई में कर रहा था। मेरे संज्ञान में मामला आया तो मैंने उपरोक्त सीमेंट को हटाकर गड्ढे में फेंकवा दिया है। ईंटों की क्वालिटी ठीक है। एक नंबर ईंट के बिल मुझे मिल रहे है।

-रणधीर सिंह, संचालक, श्री श्याम कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिग। ----

अबूबशहर गांव में वेयर हाउस का निर्माण हो रहा है। निगम का एसडीओ वहां तैनात रहता है। उसकी निगरानी में सब कार्य हो रहा है। निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग हो रहा है तो हम जांच करवाएंगे। थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन भी होगी।

-नरेश कुमार, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, हरियाणा राज्य भंडारण निगम, चंडीगढ़।

chat bot
आपका साथी