नायब तहसीलदार ने किया शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

शहर के मध्य स्थित चौक में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:20 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:20 PM (IST)
नायब तहसीलदार ने किया शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नायब तहसीलदार ने किया शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

संवाद सहयोगी, रानियां : शहर के मध्य स्थित चौक में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण नायब तहसीलदार हरीशचंद्र ने किया। इस मौके पर नगरपालिका सचिव आशीष कुमार, लायंस क्लब रानियां के पदाधिकारी, अनेक समाजसेवी संस्थाएं व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नायब तहसीलदार हरीशचंद्र ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी। अनावरण दौरान लायंस क्लब रानियां के चार्टर प्रधान डा. एसपी चोपड़ा, अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, सचिव कंवलजीत चंदी, जिला कैबिनेट ट्रेजर डा. हरजिन्द्र चंदी, राजकुमार राजा, प्रदेश व्यापार मंडल रानियां प्रधान सुभाष सलूजा, मा. बूटा सिंह काहलो, सुदर्शन नंबरदार, जोगिन्द्र थिद, सतनाम झब्बर, सुखविन्द्र बाजवा, पवन नागपाल, राकेश बहल, दलीप थिद, लखविन्द्र थिद, समाजसेवी आशु मिढ़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी