विश्व पृथ्वी दिवस पर बड़ागुढ़ा में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी हरजीत सिंह सरां के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:56 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:56 AM (IST)
विश्व पृथ्वी दिवस पर बड़ागुढ़ा में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पृथ्वी दिवस पर बड़ागुढ़ा में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सहयोगी, बड़ागुढ़ा: विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी हरजीत सिंह सरां के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर सचिव बंजरग लाल, जार्ज दीप, साधु सिंह दौलतपुर खेड़ा, गगनदीप शर्मा आदि के सहयोग से पौधे रोपित किए। बड़ागुढ़ा एसईपीओ हरजीत सिंह सरां अलीकां ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है इसलिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक मशीनरी युग में पर्यावरण प्रदूषण के चलते शुद्ध हवा तक नहीं मिल पाती। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित कर उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जगह की कमी हो तो हमें अपने घरों में पार्क, छज्जे या छत पर गमले में छोटे पौधे लगाकर अपने आसपास हरियाली को बढ़ावा दे सकते हैं। सजावट वाले छोटे पौधों को लगाने से घरों की सुंदरता के साथ पर्यावरण भी शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि

पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित व स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण करना होगा।

विश्व पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित

जागरण संवाददाता, सिरसा : नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पृथ्वी दिवस पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई। प्राचार्या डा. पूनम मिगलानी ने कहा कि पृथ्वी जीवन की अमूल्य संपत्ति है। जिस पृथ्वी पर हम रह रहे हैं और जो हमें जीवन प्रदान कर हमारी सभी जरूरतों की पूर्ति करती है। उसके प्रति हमारा भी कुछ कर्तव्य बनता है। हम अपनी थोड़ी सी सुविधाओं के लिए इसे प्रदूषित कर रहे हैं इसलिए हमें बेकार पड़ी वस्तुओं का दोबारा से प्रयोग करना चाहिए। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कार्डबोर्ड से पैन स्टैंड, पुराने कप से वॉल हैंगिग, बेकार बोतल से फूलदान, पुराने दुपट्टों से बॉक्स, पुरानी चूड़ियों और अखबार से टॉवल स्टैंड आदि बनाकर ऑनलाइन भेजी। निर्णायक मंडल में निधि मेहता, नवनीत व डा. वंदना शामिल रहे। स्पर्धा में आशियां, शालू कंबोज व पोमिल को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी