माटी जैव विविधता संरक्षण एवं सामाजिक शोध संगठन की टीम ने स्कूल का किया दौरा

गांव कुम्हारिया स्थित राजकीय स्कूल में देहरादून से आई माटी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:05 PM (IST)
माटी जैव विविधता संरक्षण एवं सामाजिक शोध संगठन की टीम ने स्कूल का किया दौरा
माटी जैव विविधता संरक्षण एवं सामाजिक शोध संगठन की टीम ने स्कूल का किया दौरा

संवाद सहयोगी, नाथूसरी चौपटा :

गांव कुम्हारिया स्थित राजकीय स्कूल में देहरादून से आई माटी जैव विविधता संरक्षण एवं सामाजिक शोध संगठन के विशेषज्ञों की टीम ने दौरा किया। टीम कई दिनों से क्षेत्र की ग्राम पंचायतों व स्कूलों से सर्वेक्षण के लिए फील्ड सर्वेक्षण कर रही है। टीम में डा. वेद प्रकाश, डा. अंकिता राजपूत, प्रतीक्षा महर, ओइंद्रीला सान्याल, भावुक विजय, मृतुंज्य चौवधुरी, राज्य जैव विविधता बोर्ड हरियाणा शासन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट लोक जैव विविधता पंजिका (पीबीआर) के निर्माण के लिए तकनीकी सहायता समूह के रूप में अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पाए जाने वाले जैव संसाधनों का संयोजीकरण एवं स्थानीय स्तर पर इनके संरक्षण व संव‌र्द्धन के लिए उचित कार्य नीति का नियोजन करना है।

इस परियोजना के उद्देश्य की पूर्ति संस्था द्वारा अध्ययन क्षेत्र में पाए जाने वाले प्राकृतिक संसाधन जैसे वन्य जीव, पक्षी, कीट- पतंगे, फसली पौधे, खरपतवार, औषधीय पेड़ पौधे एवं क्षेत्र की सांस्कृतिक सामाजिक धरोहर जैसे रीति रिवा•ा, रहन सहन, परंपरागत ज्ञान, पौराणिक स्थल, खान पान से संबंधित तथ्यों का संकलन किया जा रहा है। उपरोक्त कार्य, क्षेत्र के तीन जिलों फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर पर जैव विविधता प्रबंध समितियों को प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि विद्यार्थी जैव विविधता के संरक्षण के लिए आगे आए और इस क्षेत्र में कार्य करें।

इस अवसर पर जगदीश चंद्र, सीताराम डारा, विनोद कुमार कासनिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी