पांच विधायकों वाले गांव में नई पंचायत बनाने जा रहे मनोहर लाल

पांच विधायकों वाले गांव चौटाला की दो ढाणियों को मिलाकर स्वतंत्र पंचायत का दर्जा मिल सकता है। इसका आश्वासन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया है। ढाणी सिक्खांवाली के ग्रामीण पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गए थे। ग्रामीणों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:59 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:59 AM (IST)
पांच विधायकों वाले गांव में नई पंचायत बनाने जा रहे मनोहर लाल
पांच विधायकों वाले गांव में नई पंचायत बनाने जा रहे मनोहर लाल

संवाद सहयोगी, डबवाली। पांच विधायकों वाले गांव चौटाला की दो ढाणियों को मिलाकर स्वतंत्र पंचायत का दर्जा मिल सकता है। इसका आश्वासन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया है। ढाणी सिक्खांवाली के ग्रामीण पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गए थे। ग्रामीणों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल कर रहे थे। ग्रामीण हरीश चाहर, हेमराज, सज्जन कुमार, भूप सिंह, कमलवीर, खेता राम आदि ने सीएम को बताया कि वे मोल में पानी खरीदकर प्यास बुझाते हैं। ग्रामीणों ने जलघर बनाने की मांग की तो सीएम ने तपाक से जवाब दिया कि एक-दो ढाणियों के लिए जलघर नहीं दे सकते तो ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी सिक्खांवाली तथा जवाहर कॉलोनी में सैंकड़ों घर हैं। चुनाव में दोनों कॉलोनियों में अलग-अलग मतदान केंद्र होता है। एक मतदान केंद्र पर तकरीबन हजार मतदाता होंगे। ग्रामीणों ने खेतों को जाने वाले कच्चे रास्तों का जिक्र किया। साथ ही ढाणियों के रास्तों की दशा भी बयां कर दी। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर दोनों ढाणियां मिलाकर पंचायत बन जाएं तो सभी समस्याओं का हल हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जल्द रिपोर्ट तलब करेंगे। ---- दयालु हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ग्रामीणों तथा मुख्यमंत्री के बीच वार्ता करीब 15 मिनत तक चली। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास एक-एक एकड़ जमीन है। सालों से वे कच्चे खाल से खेत में पानी लगा रहे थे। मुश्किल से 10-15 मिनट पानी मिलता था। मामले को मनोहर सरकार के समक्ष उठाया था। नतीजा यह हुआ कि उनकी जमीन तक खाल पक्का हो गया। उम्मीद है कि उन्हें उनके हिस्से का पूरा पानी मिलेगा। वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने चंडीगढ़ गए थे। मौका मिला तो अन्य समस्याओं को उनके समक्ष रख दिया। मुख्यमंत्री ने पंचायत बनाने की बात कही है, अगर ऐसा होता है तो दोनों ढाणियों को लाभ होगा। ---- सिक्खांवाली ढाणी गांव चौटाला से ढाबां रोड पर करीब सात किलोमीटर दूर है। वहीं जवाहर कॉलोनी संगरिया रोड पर स्थित है। स्वयं मुख्यमंत्री दोनों ढाणियों को मिलाकर पंचायत का दर्जा देना चाहते है। उम्मीद है कि सरकार जल्द अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करेगी। उम्मीद है कि जल्द पंचायत का दर्जा मिलेगा। -आदित्य देवीलाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा सिरसा

chat bot
आपका साथी