चौटाला की श्री कृष्ण गौशाला में मद्भागवत कथा शुरू

सिरसा जिला के सबसे बड़े गांव चौटाला स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री मद्भ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM (IST)
चौटाला की श्री कृष्ण गौशाला में मद्भागवत कथा शुरू
चौटाला की श्री कृष्ण गौशाला में मद्भागवत कथा शुरू

संवाद सहयोगी, डबवाली : सिरसा जिला के सबसे बड़े गांव चौटाला स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्री मद्भागवत कथा के दूसरे दिन मूल पाठ में परशुराम शास्त्री संगरिया, छोटे लाल शास्त्री भादरा व अन्य विद्वान ब्राह्मण पहुंचे। श्री मद्भागवत कथा का आयोजन कोरोना की दूसरी लहर में परलोक गमन कर गई आत्माओं की शांति, क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए किया गया है। मुख्य यजमान के तौर पर महावीर प्रसाद सोनी, सुनील खीचड़, विजय सिंह सुथार सपरिवार शामिल हुए। पूजन के बाद गौशाला प्रधान ओंकार मल गोयल ने मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक करवाया। विद्वानों ने दिन भर गायत्री मंत्र के जाप किए। कथा वाचक परशुराम शास्त्री ने मुख्य प्रसंग में भगवान के 24 अवतार, ब्रह्मा द्वारा सृष्टी की रचना, राजा परीक्षित तथा श्रृंगी ऋषि की कथा का व्याख्यान किया।

chat bot
आपका साथी