युवा महोत्सव 11 से जेसीडी में, तीन स्टेज पर होंगे कार्यक्रम

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा 8 से 13 नवंबर को युवा महोत्सव करवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:50 AM (IST)
युवा महोत्सव 11 से जेसीडी में, तीन स्टेज पर होंगे कार्यक्रम
युवा महोत्सव 11 से जेसीडी में, तीन स्टेज पर होंगे कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, सिरसा :

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा 8 से 13 नवंबर को युवा महोत्सव करवाया जा रहा है। युवा महोत्सव के प्रथम दो दिन साहित्यिक इवेंट्स का आयोजन फतेहाबाद के एमएम कालेज में किया जाएगा। जबकि 11 से 13 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम जेसीडी विद्यापीठ में करवाए जाएंगे। इवेंट्स के आयोजन के लिए जेसीडी में तीन स्टेज तैयार किए गए है। जिसमें दो स्टेज इंडोर और एक स्टेज पार्क में बनाया गया है।

युवा महोत्सव में 63 कालेजों के प्रतिभागी 45 तरह के इवेंट्स में भाग लेंगे। हालांकि अभी तक केवल 15 टीमों ने ही भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन का समय पूरा होने के बाद अब भाग लेने वाले टीमों को फाइन के साथ रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अन्य कॉलेजों से पहुंचने वाली टीमों की व्यवस्था के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन स्टेजों पर होंगे इवेंट्स युवा महोत्सव के लिए जेसीडी में तीन स्टेजों पर गतिविधियां करवाई जाएंगी। जिसमें मुख्य स्टेज एक नंबर खेल ग्राउंड में बनाया गया है। दो नंबर मेमोरियल कालेज में बने माता हरकी देवी आडिटोरियम और तीन नंबर बीएड कालेज के आडिटोरियम में प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इन स्टेजों पर ये होंगे इवेंट्स

11 नवंबर

स्टेज नंबर 1 : कोरियोग्राफी, हरियाणवी सोलो डांस मेल-फीमेल

स्टेज नंबर 2 : हरियाणवी ग्रुप डांस, इंडियन आरकेस्ट्रा, लाइट वोकल गजल

स्टेज नंबर 3 : क्लासिक इंस्ट्रूमेंट सोलो, वेस्टर्न इस्ट्रूमेंट सोलो, हरियाणवीं इस्ट्रूमेंट सोलो 12 नवंबर

स्टेज नंबर 1 : कव्वाली, मिमिक्री, फोक सोंग, हरियाणवीं सोंग, हरियाणवी आरकेस्ट्रा

स्टेज नंबर 2 : वन एक्ट प्ले, हरियाणवीं ग्रुप डांस, क्लासिक डांस, वेस्टन ग्रुप डांस

स्टेज नंबर 3 : वेस्टर्न वोकल सोंग, हरियाणवीं वोकल सोंग, क्लासिकल वोकल सोंग, भजन शब्द 13 नवंबर

स्टेज नंबर 1 : जनरल ग्रुप डांस, हरियाणवीं ग्रुप डांस

स्टेज नंबर 2 : सांस्कृतिक प्ले, स्कीट पूरी हो चुकी है तैयारियां

युवा महोत्सव अंतिम तीन दिन जेसीडी में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए तीन स्टेज तैयार किए गए है। सभी स्टेजों पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतिभागियों के साथ साथ कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे वाले विद्यार्थियों को भी पूरी सुविधा दी जाएगी।

::डा. जयप्रकाश, प्रिसिपल बीएड कालेज, जेसीडी

chat bot
आपका साथी