अनाज मंडी में दिनभर लगते रहे जाम

अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ रही है। इसी के साथ धान उठान का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:29 PM (IST)
अनाज मंडी में दिनभर लगते रहे जाम
अनाज मंडी में दिनभर लगते रहे जाम

जागरण संवाददाता, सिरसा : अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ रही है। इसी के साथ धान उठान का कार्य चल रहा है। मंडी में ट्रैक्टर ट्राली, ट्रकों व वाहनों की संख्या बढ़ने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के समीप व जनता भवन रोड व शिव चौक रोड से अनाज मंडी रोड पर मंगलवार को कई बार जाम लगा। पुलिस कर्मचारियों को जाम खुलवाने के लिए दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि इससे शहर में भी कई जगह पर जाम की स्थिति बन गई।

---- अभी तक 160670 मीट्रिक टन की आवक

अनाज मंडियों में मंगलवार को सुबह से किसान धान की उपज लेकर पहुंचने लगे। अनाज में धान की ढेरियां ही ढेरिया नजर आने लगी। इससे उठान का कार्य धीमी गति से हुआ। मंडियों में अभी तक करीब 160670 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। जबकि अभी तक उठान कार्य 156916 मीट्रिक टन की हुई है। मंडियों में आवक बढ़ने पर वीरवार को आवक बंद रखी जाएगी। जिससे मंडी में उठान कार्य आसानी से किया जा सके।

chat bot
आपका साथी