अध्यादेशों के खिलाफ इनेलो 5 अक्टूबर को करेगा प्रदर्शन

सिरसा इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला ने कहा कि किसानों आढ़तियों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:50 AM (IST)
अध्यादेशों के खिलाफ इनेलो 5 अक्टूबर को करेगा प्रदर्शन
अध्यादेशों के खिलाफ इनेलो 5 अक्टूबर को करेगा प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सिरसा : इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला ने कहा कि किसानों, आढ़तियों के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए तीनों अध्यादेशों इनेलो विरोध करता है और इसी कड़ी में आगामी 24 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रदेशभर में जिलावार प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इनेलो किसानों, आढ़तियों व मजदूरों जैसे वर्गों के हितों के लिए लगातार विधानसभा से सड़कों तक संघर्षरत रहा है। इनेलो शासनकाल में उपरोक्त सभी वर्गों के साथ-साथ सभी वर्गों के कल्याणार्थ नीतियों को अमलीजामा पहनाया गया था। आगामी 5 अक्टूबर को इनेलो कृषि विरोधी अध्यादेशों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा जिसका नेतृत्व इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो व्यापार सैल के जिला संयोजक गुरदयाल मेहता, प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, मनोहरलाल मेहता, कृष्ण मेहता उपस्थित रहेंगे।

---------

बसपा ने किसानों के आंदोलन का किया समर्थन

बसपा नेता रविन्द्र बाल्याण ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। बाल्याण ने कहा कि किसान आंदोलन से पीएम मोदी बैकफुट पर आ गए है। मोदी सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के हित की है। जिस कारण देश का हर सार्वजनिक उपक्रम इस सरकार ने प्राइवेटाइजेशन में डाल दिया है। देश-प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर बढ़ चुका है। अब सरकार की दृष्टि खेती-किसानी पर आकर टिकी है। इसलिए अब किसानों के हितों को कुचलने के लिए नए-नए कानून बनाए जा रहे हैं।

-----

आढ़तियों को दलाल कहकर सरकार कर रही उन्हें अपमानित : विरेन्द्र

आढ़ती एसोसिएशन के अनाज मंडी में चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, जोन युवा अध्यक्ष मोनू शर्मा, सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा पहुंचे। जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने कहा कि तीनों अध्यादेशों को लागू करके केन्द्र सरकार व्यापारियों और किसानों को बर्बाद करके देश में कंपनी राज लागू करना चाहती है। सरकार व्यापारियों को दलाल कहकर उन्हें अपमानित करने का काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी