इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने दिया रैली का निमंत्रण

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती पर जींद में होने वाली रैली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:16 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:16 PM (IST)
इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने दिया रैली का निमंत्रण
इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने दिया रैली का निमंत्रण

संवाद सूत्र, डिग मंडी। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती पर जींद में होने वाली रैली को लेकर इनेलो नेता अर्जुन सिंह चौटाला मंगलवार को कई गांव का दौरा किया। उनके साथ विनोद बैनीवाल दड़बा,सुरेंद्र महेरिया,नरेश सहारण, गुरविदर,राजा जांगड़ा व अशोक पूनिया थे। अर्जुन चौटाला ने 25 सितंबर को होने वाली जीन्द रैली में ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले अर्जुन चौटाला ने गांव जोधका, मोचीवाली में भी सभाएं कर जींद रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर रणबीर पचार, बृजलाल सोनी, जिदल स्वामी,दरिया सिंह पचार ,पूर्व सरपंच इंद्राज दहिया,जगदीश गोदारा, इंद्रजीत शेरपुरा, हरभजन सिंह,साहब राम पचार, कृष्ण पचार, दयाराम पचार, रोहतास राहड़, रणजीत पचार, जयपाल, राजेंद्र झुरीया व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी