गुरुवंदना महोत्सव के रूप में मनाया संतों का अवतार दिवस

श्री चिन्मयकुटी भंडारा समिति के तत्वावधान में स्वामी चिदम्बरानंद एवं चिन्मयानंद स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 05:38 PM (IST)
गुरुवंदना महोत्सव के रूप में मनाया संतों का अवतार दिवस
गुरुवंदना महोत्सव के रूप में मनाया संतों का अवतार दिवस

सिरसा (विज्ञप्ति) : श्री चिन्मयकुटी भंडारा समिति के तत्वावधान में स्वामी चिदम्बरानंद एवं चिन्मयानंद सरस्वती के अवतार दिवस धूमधाम से मनाए गए। भंडारा समिति द्वारा संतों के प्रकट दिवस को गुरुवंदना महोत्सव के रूप में मनाया गया। दो दिन तक चले गुरुवंदना महोत्सव में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुरतगढि़या बाजार स्थित गली संतों वाली में स्व. गुलजारी लाल फुटेला की स्मृति में स्थापित चिन्मयानन्द सत्संग स्थल पर अखंड रामायण पाठ से कार्यक्रम का आगाज हुआ। भंडारा समिति संरक्षक राधेश्याम शर्मा व कृष्ण बंसल एडवोकेट, प्रधान सुरेश सतनालीवाला, सचिव सतीश केडिया, भक्त उत्तम सतनालीवाला, अशोक सतनालीवाला, महेश सतनालीवाला, मंगत राम तिवाड़ी, महेश फुटेला, राजकुमार लालगढिया, कृष्ण तिवाड़ी, मदन लालगढिया, शैलेश गोयल, अंजनी सतनालीवाला, अश्विनी गोयल, हरीश गोयल, कीर्ति गर्ग ने रामायण की आरती की। संकीर्तन मंडली ने राम राम बोल मुख से, सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में, है गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समिति के सहयोगी सदस्य बजरंगी जिदल, कान्हा गोयल, अरुण मोदी, अतुल तिवाड़ी सहित मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी