पर्यावरण सुधार के लिए हर व्यक्ति लगाए पौधा : रघुबीर सिंह

वन विभाग की विग एचएफडीसी के महाप्रबंधक रघुबीर सिंह ने कहा है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 05:16 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 05:16 AM (IST)
पर्यावरण सुधार के लिए हर व्यक्ति लगाए पौधा : रघुबीर सिंह
पर्यावरण सुधार के लिए हर व्यक्ति लगाए पौधा : रघुबीर सिंह

जागरण संवाददाता, सिरसा : वन विभाग की विग एचएफडीसी के महाप्रबंधक रघुबीर सिंह ने कहा है कि पर्यावरण में सुधार के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। कोरोना कार्यकाल में जिस तरह से आक्सीजन से जूझे हैं उसके बाद आमजन के मन में पर्यावरण के प्रति सोच में बड़ा बदलाव आया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जाना जरूरी है। खुशी के मौके पर एक पौधा लगाए और फिर उसकी देखभाल करें तो हरियाली को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने वन विभाग परिसर में पौधारोपण के बाद उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों से इस वर्ष हरियाली को लेकर आमजन को और अधिक जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाया जाना जितना जरूरी है उतना ही देखभाल भी जरूरी है। अनेक बार पौधे लगा देते हैं लेकिन उसकी देखभाल नहीं करते और कुछ समय बाद पौधा खत्म हो जाता है। इसलिए पौधों की देखभाल की भी जिम्मेवारी उठाएं। इस मौके पर उपाधीक्षक भजनलाल, सहायक देवीलाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी