स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

ठेके पर लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को दोपहर 1.45 से 2.15

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 11:38 AM (IST)
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

जागरण संवाददाता, सिरसा : ठेके पर लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को दोपहर 1.45 से 2.15 बजे तक पीएचसी, सीएचसी, सिविल अस्पताल, पीजीआइ में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व चौपटा में सुनील, सिरसा में हेमंत, चौटाला में दीपक, डबवाली में सुमित्रा ने किया। कर्मचारी नेत्री सुमित्रा ने कहा कि हजारों कर्मचारी पिछले करीब 5 से 6 सालों से काम कर रहे हैं। इनमें अधिकतर कर्मचारियों की कार्यशैली संतोषजनक रही है, लेकिन ठेकेदार विभाग के अधिकारियों से सांठ-गांठ कर कर्मचारियों को नौकरी से चोरी छिपे हटा रहे हैं और उनके स्थान पर रिश्वत लेकर नए कर्मचारी नियुक्त कर रहे है। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 5 सालों का अनुभव है। हर कार्य में वे भली भांति पांरगत हैं, लेकिन नया कर्मचारी अनुभवहीन है जोकि विभाग के लिए विचारणीय विषय है। उन्होंने कहा कि अपने रोजगार के लिए आवाज उठाना हमारा अधिकार है। अधिकारियों की धमकी से वे डरने वाले नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का फरमान जारी किया था, जिसके विरोध में संघ के बैनर तले सभी ठेकारत कर्मचारी एक जून से आंदोलन चलाए हुए है। उन्होंने कहा कि 4 जून को सभी एसडीएम कार्यालयों में धरने दिए जाएंगे। 7 जून को सिविल अस्पताल में जिला भर के सभी स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी इकठ्ठा होंगे व 11 से 1 बजे तक धरना देंगे। इसके बाद सीएमओ व डीसी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी