खिलाड़ियों के रूप में होने लगी हरियाणा की पहचान: प्रो. अजमेर सिंह

सीडीएलयू में ओलिंपिक खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए दैनिक जागरण की ओर से टारगेट टोक्यो मुहिम के तहत कार्यक्रम हुआ। -टारगेट टोक्यो अभियान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:07 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:07 AM (IST)
खिलाड़ियों के रूप में होने लगी हरियाणा की पहचान: प्रो. अजमेर सिंह
खिलाड़ियों के रूप में होने लगी हरियाणा की पहचान: प्रो. अजमेर सिंह

-सीडीएलयू में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए हुआ कार्यक्रम

-टारगेट टोक्यो अभियान सराहनीय, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रेरणा : पूनिया

जागरण संवाददाता, सिरसा : कामनवेल्थ, एशियाड या फिर ओलिपिक हर खेल में हरियाणा नजर आता है। खिलाड़ियों की मेहनत ने प्रदेश को अलग पहचान दिलाई है। अब हरियाणा को मेहनती, कर्मठ, जुनूनी के रूप में देखा जाने लगा है। इस बार भी ओलिपिक में भारतीय खिलाड़ी जाएंगे और हरियाणा के खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण रोल पदक लेकर आने में रहेगा। मैदान में हमारे खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं तो पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है और उनकी जीत की कामना करते हैं। यह वक्तव्य सीडीएलयू के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने विश्वविद्यालय में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहे। देश को जिताएगा हरियाणा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों व शिक्षकों ने भाग लिया।

खेल के प्रति जुनून हो तो सफलता जरूर मिलेगी : पूनिया

भारतीय हाकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया ने कार्यक्रम में कहा कि खेल के प्रति जुनून होना चाहिए। जुनून से ही सफलता मिलती है जो भारतीय खिलाड़ी ओलिपिक में पहुंचे हैं, वे मेडल लेकर आएंगे। पूरे हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं देने की मुहिम चली है, इससे खिलाड़ियों को हौसला मिलता है। गेम चाहे कोई भी हो हमारे खिलाड़ियों ने इस बार बहुत अच्छी मेहनत की है इसलिए अधिक पदक जीतकर हमारे खिलाड़ी लौटेंगे। हमारी दुआएं भी उनके साथ हैं। यह चार साल बाद आने वाला अवसर है। हमारे खिलाड़ियों की मेहनत इस अवसर को पदकों में बदल देगी। इस मौके पर प्रो. अशोक परासर, प्रो. अशोक मक्कड़, प्रो. ईश्वर सिंह मलिक, प्रो. दिलबाग सिंह, डा. अमित सांगवान, डिप्टी रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह, डा. ओमदा, महेंद्र सिंह बैनीवाल, राजेश कुमार, शमशेर सिंह कासनिया, राकेश गोदारा, रजत जेई मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी