पाला जमने से बढ़ी ठिठुरन

मौसम में फिर से बदलाव होने लगा है। रात्रि के समय ठंड का असर ज्या

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:56 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:56 AM (IST)
पाला जमने से बढ़ी ठिठुरन
पाला जमने से बढ़ी ठिठुरन

जागरण संवाददाता, सिरसा : मौसम में फिर से बदलाव होने लगा है। रात्रि के समय ठंड का असर ज्यादा बढ़ गया है। इससे सुबह के समय पाला जमने लगा है। इससे बुधवार को सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने लगी। पाला और कड़ाके की ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसी के साथ धूप निकलने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। धूप निकलने के बाद दोपहर को ठिठुरन से राहत मिली। बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार 30 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने के साथ दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। वहीं ठंड में स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए विशेषज्ञों द्वारा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करने, हल्का गर्म पानी पीने, पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

----

फसलों को ठंड से फायदा, पाला से नुकसान

धुंध व ठंड को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार रबी की फसल को बढ़ने के लिए धुंध व ठंड की आवश्यकता होती है। फिलहाल का मौसम फसलों के अनुकूल है। बुधवार को पाला जमा है। अगर पाला दिखाई दे तो यह फसलों के लिए हानिकारक होता है।

---

तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

22 जनवरी 21.2 डिग्री 7.3 डिग्री

23 जनवरी 22.0 डिग्री 10.2 डिग्री

24 जनवरी 20.8 डिग्री 7.0 डिग्री

25 जनवरी 14.2 डिग्री 5.0 डिग्री

26 जनवरी 17.5 डिग्री 4.5 डिग्री

27 जनवरी 19.2 डिग्री 3.5 डिग्री

chat bot
आपका साथी