सेक्टर 20 में रिलायंस इंटरनेट केबल डालने का किसानों ने रूकवाया कार्य

सेक्टर-20 में किसानों ने रिलायंस इंटरनेट केबल डालने का विरोध

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:00 AM (IST)
सेक्टर 20 में रिलायंस इंटरनेट केबल डालने का किसानों ने रूकवाया कार्य
सेक्टर 20 में रिलायंस इंटरनेट केबल डालने का किसानों ने रूकवाया कार्य

जागरण संवाददाता, सिरसा : सेक्टर-20 में किसानों ने रिलायंस इंटरनेट केबल डालने का विरोध जताया। किसानों ने केबल डालने का कार्य बंद करवा दिया। किसानों के विरोध करने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हरियाणा किसान मंच के उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह झीड़ी ने कहा कि रिलायंस कंपनी का बिना परमिशन के कार्य किया जा रहा है। किसान जहां भी रिलायंस का कार्य होगा विरोध करते रहेंगे। सेक्टर में घरों के अंदर इंटरनेट कनेक्शन देने के लिए अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी किसान विरोध करते रहेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रिलायंस केबल डालने का फिर से कार्य किया गया। जो भी नुकसान होगा इसके लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा।

----

रिलायंस इंटरनेट केबल डालने का कार्य उपायुक्त से परमिशन लेकर किया जा रहा था। किसानों ने कार्य को रूकवा दिया है। इस बारे में कंपनी के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

- सोमवीर सिंह, सुपरवाइजर, रिलायंस कंपनी।

chat bot
आपका साथी