मंडी में धान बेचने वाले किसानों का करीब 15 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी

अनाज मंडियों में धान की आवक तेजी से बढ़ रही है। मंडियों में धान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:00 PM (IST)
मंडी में धान बेचने वाले किसानों का करीब 15 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी
मंडी में धान बेचने वाले किसानों का करीब 15 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी

जागरण संवाददाता, सिरसा: अनाज मंडियों में धान की आवक तेजी से बढ़ रही है। मंडियों में धान बेचने वाले कई किसानों के खाते में अभी पेमेंट नहीं है। मंडी में 6317 मीट्रिक टन धान की पेमेंट 15 करोड़ रुपये की पेमेंट बकाया है। खरीद एजेंसियों द्वारा 22847 मीट्रिक टन धान 42 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। मंडियों में धान की खरीद खाद्य आपूर्ति विभाग, हरियाणा वेयर हाउस व हैफेड द्वारा अलग अलग दिन किया जा रहा है। जिले में 22 अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में धान की खरीद की जा रही है।

----

खाद्य आपूर्ति विभाग का सबसे ज्यादा बकाया

अनाज मंडियों में अभी तक खरीदी गई धान में सबसे ज्यादा खाद्य आपूर्ति विभाग का बकाया पड़ा हुआ है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 7169 मीट्रिक टन धान का 14 करोड़ चार लाख भुगतान कर दिया गया है। जबकि 4 हजार मीट्रिक टन धान का 7 करोड़ 84 लाख रुपये बकाया पड़ा हुआ है। हरियाणा वेयर हाउस ने 2291 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। जिसका चार करोड़ 49 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। जबकि 517 मीट्रिक टन धान का एक करोड़ 17 लाख रुपये बकाया पड़ा है। हैफेड ने सबसे अधिक 96 प्रतिशत पेमेंट भुगतान कर दी है। हैफेड ने 13387 मीट्रिक टन धान का 27 करोड़ 23 लाख रुपये भुगतान कर दिया है। जबकि 1800 मीट्रिक टन धान की पेमेंट बकाया पड़ा हुआ है।

---

अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में धान की खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। धान की फसल खरीदने के साथ भुगतान किया जा रहा है। खरीद एजेंसियों को समय पर भुगतान करने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। जिले में 22847 मीट्रिक टन धान 42 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जो भुगतान रह गया है। उसको भी जल्द से जल्द एजेंसियों द्वारा कर दिया जाएगा।

- सुरेंद्र सैनी, डीएफएससी, सिरसा।

chat bot
आपका साथी