खेत खलिहान : मशरूम उत्पादन कर किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी

किसान खेती के साथ या बिना भूमि वाले व्यक्ति खुंबी यानी मशरूम की खेती क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:03 PM (IST)
खेत खलिहान : मशरूम उत्पादन कर किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी
खेत खलिहान : मशरूम उत्पादन कर किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी

जागरण संवाददाता, सिरसा : किसान खेती के साथ या बिना भूमि वाले व्यक्ति खुंबी यानी मशरूम की खेती कर आमदनी कर सकते हैं। मशरूम की मार्केट में डिमांड बढ़ रही है। इसे बेचने में भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। सर्दी के मौसम में खुंबी का अच्छा उत्पादन ले सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खुंबी उत्पादन करवाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जिले में करीब 80 व्यक्ति मशरूम उत्पादन का कार्य कर रोजगार ले रहे हैं।

--------------

प्रशिक्षण लेकर शुरू करें कार्य

मशरूम उत्पादन का कार्य करने से पहले इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसके लिए मशरूम उत्पादन करने वाले किसान कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि वैज्ञानिक समय-समय पर प्रशिक्षण देते हैं। केंद्र में कोई भी व्यक्ति नाम पंजीकरण करवा सकता है। जिसमें पहले पंजीकरण करवाने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। मशरूम की पैदावार साल भर तक ली जा सकती है।

---

इस समय बेहतर मौसम

मशरूम का सबसे उपयुक्त समय अक्टूबर से मार्च तक बेहतर उत्पादन किया जा सकता है। मशरूम बीज से 15 से 20 दिन में तैयार हो जाती है। इसके बाद मार्केट में डिमांड होने पर अच्छे रेट में बेची जा सकती है। मशरूम की दिन प्रतिदिन डिमांड बढ़ती जा रही है। इसकी डिमांड शादी विवाह के सीजन में काफी बढ़ रही है। मशरूम उत्पादन करने के लिए बड़े खेत की जरूरत नहीं है। मकान या छप्पर में भी इसका उत्पादन किया जा सकता है।

---

मशरूम उत्पादन कर बेरोजगार व्यक्ति रोजगार पा सकते हैं। इसका उत्पादन करने के लिए ज्यादा भूमि की भी जरूरत नहीं है। इसे लिए मकान व छप्पर में तैयार की जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

- डा. देवेंद्र जाखड़, सीनियर कोआर्डिनेटर, कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसा।

chat bot
आपका साथी