मूंगफली की राशि नहीं मिलने से असमंजस में किसान

चौपटा अनाज मंडी में मूंगफली बेचने वाले किसानों को अभी तक राशि नह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:46 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:46 AM (IST)
मूंगफली की राशि नहीं मिलने से असमंजस में किसान
मूंगफली की राशि नहीं मिलने से असमंजस में किसान

जागरण संवाददाता, सिरसा : चौपटा अनाज मंडी में मूंगफली बेचने वाले किसानों को अभी तक राशि नहीं मिली है। मूंगफली की राशि के लिए किसान बार-बार अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं। मंडी में खरीदी गई 5088 बैग मूंगफली का किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। जिसकी करीब 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। गौरतलब है कि मंडी में हैफेड द्वारा खरीदी गई मूंगफली को नैफेड ने रिजेक्ट कर दिया था। नैफेड द्वारा मूंगफली रिजेक्ट किए जाने को लेकर चौपटा में किसानों ने प्रदर्शन किया था। हैफेड के उच्च अधिकारियों ने भी अनाज मंडी में निरीक्षण किया। इस पर हैफेड के उच्चाधिकारियों ने जब तक फैसला नहीं होता, हैफेड के अधिकारियों की निगरानी में हरियाणा वेयर हाउस के गोदाम में रखवा दी गई।

----

मूंगफली की राशि को लेकर किसान असमंजस में

जिले में चौपटा अनाज मंडी में ही सरकारी तौर पर मूंगफली की खरीद हुई। मूंगफली की राशि नहीं मिलने को लेकर किसान असमंजस की स्थिति में हैं। किसान बार बार अधिकारियों के पास चक्कर काट कर रहे हैं। किसान संदीप कुमार, हरी सिंह व मनवीर सिंह ने बताया कि किसानों से मूंगफली खरीद ली गई। इसके बाद मूंगफली को रिजेक्ट कर दिया गया। इसमें किसानों का क्या कसूर है। किसानों को अभी तक मूंगफली का भुगतान नहीं किया गया है।

----

ये था मामला

अनाज मंडी में मूंगफली की हैफेड द्वारा 1674 क्विंटल खरीद हुई। हैफेड ने एक बैग में 30 किलो मूंगफली भरकर 5580 बैग मंडी के अंदर रखे। इसमें से दो ट्रक में 500 बैग मूंगफली भरकर नैफेड के पास भेजी। नैफेड ने दो ट्रक में गई मूंगफली को रख लिया। इसके बाद नवंबर माह में तीन ट्रक मूंगफली और भेजी गई। इसके बाद तीन ट्रक रिजेक्ट कर दिए। नैफेड के बिक्री अधिकारी ने मंडी में खरीदी गई मूंगफली को रिजेक्ट कर दिया जिसमें उन्होंने मूंगफली का छोटा दाना व दाना की टूट ज्यादा होने की बात कही।

----

अनाज मंडी चौपटा में खरीदी गई मूंगफली का किसानों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा। किसानों को पेमेंट खाते में डाली जाएगी। जिसके लिए चंडीगढ़ से प्रक्रिया शुरू की हुई है। मंडी से खरीदी गई मूंगफली उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हरियाणा वेयर हाउस के गोदाम में रखवा दी गई है।

- विवेक बांसल, डीएम, हैफेड, सिरसा

chat bot
आपका साथी