बिना मास्क के चालान काटने पर कर रहे हैं बहाने बाजी

यातायात पुलिस द्वारा बिना मास्क वालों के चालान काटे गये। बिना मास्क मिलने पर कई व्यक्ति बहाने बाजी पुलिस के सामने करते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:59 AM (IST)
बिना मास्क के चालान काटने पर कर रहे हैं बहाने बाजी
बिना मास्क के चालान काटने पर कर रहे हैं बहाने बाजी

जागरण संवाददाता, सिरसा : यातायात पुलिस द्वारा बिना मास्क वालों के चालान काटे गये। बिना मास्क मिलने पर कई व्यक्ति बहाने बाजी पुलिस के सामने करते रहे। पुलिस कर्मचारियों ने मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया। यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को 57 व्यक्तियों के चालान काटे है। जिले भर में 96 व्यक्तियों के चालान काटे गये।

घर भूल आया मास्क

यातायात प्रभारी बहादुर सिंह ने शहर में परशुराम चौक, शहीद भगत सिंह चौक, नेता जी सुभाष चंद्र चौक व डा. भीम राव आंबेडकर चौक के पास बिना मास्क गुजरने वालों के चालान काटे गये। बिना मास्क होने पर कोई घर पर मास्क भूल आने की बात कहता तो कोई बिना मास्क के लोगों के तर्क देते दिखे। यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि अपनी जिदगी के लिए मास्क पहनना जरूरी है। कोविड 19 से बचने के लिए मास्क व दो गज की दूरी जरूरी है।

--- पुलिस को देखकर मुंह ढकते नजर आए यात्री

बस स्टैंड में दोपहर के समय थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहे कई यात्री बिना मास्क के बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर कई यात्रियों ने रूमाल से मुंह ढक लिए। वहीं कई यात्री इधर उधर चले गये। थाना प्रभारी ने तीन यात्रियों के बिना मास्क होने पर चालान काटा। वहीं यात्रियों को बिना मास्क के सफर न करने के नसीहत दी। पुलिस ने कहा कि अगर किसी ने भी नियमों की उल्लंघना की तो कड़ी कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी