इंजीनियर ने किया आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, बदले जाएंगे पा‌र्ट्स

ओमिक्रोन वैरिएंट के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग संसाधन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:29 PM (IST)
इंजीनियर ने किया आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, बदले जाएंगे पा‌र्ट्स
इंजीनियर ने किया आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, बदले जाएंगे पा‌र्ट्स

जागरण संवाददाता, सिरसा : ओमिक्रोन वैरिएंट के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग संसाधन जुटा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को इंजीनियर्स की टीम ने नागरिक अस्पताल में लगे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इंजीनियर्स ने आक्सीजन प्लांट को चला कर जांच की। जिसमें निर्बाध गति से आक्सीजन बनाने में परेशानी आ रही थी। जिसके पश्चात इंजीनियर्स ने कुछ पा‌र्ट्स में फाल्ट आने की बात कही। उन्होंने बताया कि पा‌र्ट्स बदलने के बाद आक्सीजन सुचारू रूप से बननी शुरू हो जाएगी।

----------

अस्पताल में सभी बेड्स तक बिछाई गई है लाइन

आक्सीजन प्लांट में बनने वाली आक्सीजन पाइपों के माध्यम से अस्पताल में सभी बेड्स तक पहुंचेगी। विभाग ने सभी बेड्स तक पाइपें लगा दी है और उनकी जांच भी कर ली है। सभी बेड्स तक सुचारू रूप से आक्सीजन पहुंच रही है और कहीं कोई फाल्ट अथवा लीकेज नहीं है। आक्सीजन प्लांट से रोजाना 100 सिलेंडर तक आक्सीजन बन सकेगी जो सीधे बेड्स तक सप्लाई होगी। आक्सीजन प्लांट शुरू होने के बाद आक्सीजन सिलेंडरों पर निर्भरता घट जाएगी साथ ही सिलेंडरों को लाने ले जाने वाली परेशानी से भी बचा जा सकेगा।

--------

आक्सीजन प्लांट में कुछ पार्टस में अब भी दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को इंजीनियर्स की टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया था। जिन पा‌र्ट्स में फाल्ट है उन्हें बदला जाएगा। जल्द ही प्लांट सुचारू रूप से काम करने लगेगा।

- डा. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, सिरसा।

chat bot
आपका साथी