मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने दिया धरना

आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन द्वारा हरियाणा राज्य क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:05 PM (IST)
मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने दिया धरना
मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, सिरसा : आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन द्वारा हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर यूनिट स्तर पर सिरसा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन यूनिट प्रधान प्रधान बाबू लाल की अध्यक्षता में किया गया। धरने पर को संबोधित करते हुए राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश चंद्र कंबोज, सुरजीत सिंह बेदी, सिटी यूनिट प्रधान बाबू लाल व लखबीर सिंह ने कहा कि निगम मैनेजमेंट कर्मचारियों के 30 सूत्रीय मांग पत्र कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। राज्य कमेटी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली निगम को मांग पत्र सौंपा था लेकिन आज तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार विमर्श नहीं किया गया। इसी कड़ी में आंदोलन करते हुए यूनिट स्तर पर पदाधिकारी धरने पर बैठे। सभी कर्मचारियों ने धरने का समर्थन किया। प्रधान ने बताया कि अगर निगम मैनेजमेंट ने सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो 22 दिसंबर को सर्कल स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा व 12 जनवरी 2022 को मुख्य अभियंता हिसार कार्यालय पर हिसार जोन का प्रदर्शन किया जाएगा। धरने पर बाबू लाल, लखबीर सिंह, विक्रमजीत जेई, अशोक शर्मा, सुभाष चंद्र, झण्डा राम, तारा चंद , कुलवंत भांभू, मीत सिंह, अजय पासी, जगतार सिंह, आत्मा राम, बाबू लाल जे ई, राम निवास, प्रवेश पुनिया, राजेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सुनील,दलीप, जसकरण, अवतार ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी