बिजली निगम ने शहर के 761 डेंजर प्वाइंटों में से 650 प्वाइंटों को किया ठीक

बिजली निगम की ओर से डेंजर प्वाइंटों को ठीक करने के लिए कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:43 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:43 AM (IST)
बिजली निगम ने शहर के 761 डेंजर प्वाइंटों में से 650 प्वाइंटों को किया ठीक
बिजली निगम ने शहर के 761 डेंजर प्वाइंटों में से 650 प्वाइंटों को किया ठीक

जागरण संवाददाता, सिरसा : बिजली निगम की ओर से डेंजर प्वाइंटों को ठीक करने के लिए कार्य किया जा रहा है। बिजली निगम की ओर से जिलेभर के 761 डेंजर प्वाइंटों को चुना गया था। जिसके पश्चात अब 650 प्वाइंटों को ठीक कर दिया गया है जबकि 50 से अधिक प्वाइंटों पर निगम की ओर से कार्य किया जा रहा है। जबकि निगम की ओर से 15 अक्टूबर तक सभी प्वाइंटों को क्लियर करने का टारगेट तय किया गया है।

डबवाली और शहर के चत्तरगढ़पट्टी में सबसे अधिक डेंजर प्वाइंटों का चयन किया गया था। जिसमें छतों से हाई वोल्टेज तारों के गुजरने और गलत मकान के अंदर बिजली लाइन का पोल होने जैसे अधिक प्वाइंट थे जबकि इसके कारण कई लोगों के साथ हादसा भी हो चुका है।

-----

जिलेभर के अधिक डेंजर प्वाइंटों को क्लियर कर दिया गया है। 50 से अधिक प्वाइंटों पर कार्य चल रहा है। जबकि शेष बचे सभी प्वाइंटों को 15 अक्टूबर तक ठीक कर दिया जाएगा।

रणबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम सिरसा

chat bot
आपका साथी