मांगों को लेकर आयोजित हुई बिजली निगम कर्मचारियों की बैठक

बिजली निगम उपमंडल अधिकारी कार्यालय प्रांगण में आल हरियाणा पावर क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:06 PM (IST)
मांगों को लेकर आयोजित हुई बिजली निगम कर्मचारियों की बैठक
मांगों को लेकर आयोजित हुई बिजली निगम कर्मचारियों की बैठक

संवाद सहयोगी, रानियां : बिजली निगम उपमंडल अधिकारी कार्यालय प्रांगण में आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर सब यूनिट यूनियन रानियां के कच्चे व पक्के निगम कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर बैठक हुई। सिरसा यूनिट के उप-प्रधान गिरधारी लाल शर्मा व सब यूनिट रानियां के प्रधान विनोद कुमार ने सरकार व सिरसा डिवीजन के समक्ष बिजली निगम में कार्यरत कच्चे व पक्के कर्मचारियों की मुख्य मांगे रखी जिसमें मुख्य रूप से मांग की गई कि सभी तकनीकी कर्मचारियों को टीएंडपी उपलब्ध करवाई जाए। सभी 11 केवीए फीडर की क्रासिग खत्म की जाए, सभी शिकायत केंद्रों पर एक स्थाई कर्मचारी नियुक्त किया जाए। कार्यालय से तकनीकी स्टाफ को फील्ड में लगाया जाए। बिजली घरों में सीएफसी उपलब्ध करवाई जाए, ग्रामीण शिकायत केंद्रों पर रस्सा, रूलर व पौड़ी उपलब्ध करवाई जाए कच्चे कर्मचारियों की हाजिरी 25 तारीख तक डिवीजन में भेजी जाए। बिजली घरों में स्टाफ पूरा किया जाए तकनीकी स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। बिजली घरों में सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त नियुक्ति की जाए, कच्चे कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची डिवीजन में भेजी जाए ताकि अनुभव के आधार पर डीसी रेट लागू किया जा सके। सिरसा यूनिट के उप-प्रधान गिरधारी लाल शर्मा, सब यूनिट रानियां के प्रधान विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह, सचिव सोहनलाल, फोरमैन पृथ्वीराज, संगठनकर्ता हरदेव सिंह, गुरसेवक सिंह व एएलएम सुरेंद्र कुमार सहित अन्य कच्चे व पक्के कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी