बैठक में मांगों को लेकर चर्चा, अधिकारियों के प्रति रोष

हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी पुलिस विभाग के कर्मचारियों की बैठक टाउन पार्क में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:40 PM (IST)
बैठक में मांगों को लेकर चर्चा, अधिकारियों के प्रति रोष
बैठक में मांगों को लेकर चर्चा, अधिकारियों के प्रति रोष

सिरसा (विज्ञप्ति) : हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी पुलिस विभाग के कर्मचारियों की बैठक टाउन पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष भट्टी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष भट्टी ने कहा कि पुलिस विभाग में लगे कच्चे कर्मचारियों की अनेक मांगें, हैं, जो लंबे समय से वंचित पड़ी हैं। लंबित मांगों को लेकर वे चार बार महानिदेशक से वार्तालाप के लिए पत्राचार से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। विभाग से संबंधित मंत्री से भी समय की मांग की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। अगर जल्द कर्मचारियों से बातचीत का समय नहीं दिया गया तो राज्य स्तरीय मीटिग कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। संगठन के महासचिव दले सिंह राणा ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाल करने, छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की बहाली, निजीकरण पर रोक, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर 12 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सतीश मोर, राजीव, अमित, सोहनलाल, हिमांशु, रविकांत, रामलाल, बिहारीलाल, रिहान, संदीप हवासिंह, रमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

वरिष्ठता सूची बनाकर कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। श्रम कानून लागू किया जाए। नियुक्ति प्राधिकारी के स्तर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत के कैडर के अनुसार वरिष्ठता सूची बनाई जाए। कुक के पद का वेतनमान पे-मेट्रिक्स 19900 किया जाए। नियमित व कच्चे कर्मचारियों का कार्यस्थल पर हाजिरी रजिस्टर लगाया जाए। सभी राजपत्रित प्रतिबंधित व साप्ताहिक अवकाश लागू किए जाएं। बैगर प्रथा पर रोक लगाई जाए। जिला से बाहर तबादलों पर रोक लगाई जाए। पुलिस सुरक्षा बल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 प्रतिशत पदोन्नति कोटा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी