लंबी गांव की ढाणी में सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत

संवाद सहयोगी डबवाली गांव लंबी में किसान सुखदीप सिंह की ढाणी में सर्पदंश से नौ वर्षीय बच्चे क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:27 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:27 AM (IST)
लंबी गांव की ढाणी में सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत
लंबी गांव की ढाणी में सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत

संवाद सहयोगी, डबवाली : गांव लंबी में किसान सुखदीप सिंह की ढाणी में सर्पदंश से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में बने शवगृह में रखा गया है। फतेहाबाद जिला के गांव करनौली निवासी जगतार सिंह परिवार समेत कुछ साल से डबवाली में मजदूरी करने आया हुआ है। वह गांव मटदादू के किसान सुखदीप सिंह की गांव लंबी स्थित ढाणी में रहता था। शनिवार को खेत मालिक की मौजूदगी में पत्नी शैलेंद्र के साथ खेत में कार्य कर रहा था। उसका बेटा अजय सिंह (नौ वर्षीय) वहीं खेल रहा था। दोपहर बाद करीब एक बजे सांप ने डस लिया। जगतार तथा सुखदीप इलाज के लिए उसे गोरीवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। वहां उपचार न मिलने की स्थिति में डबवाली ला रहे थे। मार्ग में ही अजय की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह इकलौता बेटा था। करनौली गांव छोड़ने के बाद डबवाली में बसने के कारण बेटे की पढ़ाई छूट गई थी।

chat bot
आपका साथी