सिरसा में चार जगह जले फसली अवशेष

जिले में फसली अवशेष जलने शुरू हो गए हैं। 19 अक्टूबर की सैटेलाइट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:35 PM (IST)
सिरसा में चार जगह जले फसली अवशेष
सिरसा में चार जगह जले फसली अवशेष

जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में फसली अवशेष जलने शुरू हो गए हैं। 19 अक्टूबर की सैटेलाइट रिपोर्ट अनुसार फतेहाबाद में 14 तो सिरसा में चार केस सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार पराली जलाए जाने के मामले जोगेवाला, मुसाहिबवाला, सुरतिया में सामने आए हैं। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास अभी पराली जलाने से संबंधित रिपोर्ट नहीं आई है। दिन में जो रिपोर्ट जारी हुई थी उसमें सिरसा में पराली जलाने का मामला नहीं था लेकिन देर शाम की सूची के अनुसार करनाल, कैथल, जींद व हिसार में भी पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। सर्वाधिक पराली कैथल जिले में जलाई गई है।

------------

सैटेलाइट से रखी जा रही है निगाह

कृषि अधिकारियों के अनुसार सैटेलाइज से पराली जलाए जाने के मामले पकड़ में आ रहे हैं। जो भी किसान पराली जलाता है उसकी सूचना प्रशासन के पास पहुंच जाती है और तत्काल उस पर कार्रवाई की जाती है। दिन हो या रात पराली जलाने के साथ ही सैटेलाइट लोकेशन को पकड़ लेता है। कृषि विभाग को 19 अक्टूबर को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 55 जगह पराली जलाई गई है जबकि सर्वाधिक पराली जलाने के मामले में 15-16 अक्टूबर के रहे हैं। 16 अक्टूबर को 176 तो 15 अक्टूबर को 363 स्थानों पर फसली अवशेष जलाए गए थे।

chat bot
आपका साथी