एनीमिया दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन : सीएमओ

सिविल सर्जन डा. मुनीश बंसल ने कहा कि एनीमिया रोग रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्ति को शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हीमोग्लोबिन की कमी से होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:32 PM (IST)
एनीमिया दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन : सीएमओ
एनीमिया दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन : सीएमओ

सिरसा (विज्ञप्ति) : सिविल सर्जन डा. मुनीश बंसल ने कहा कि एनीमिया रोग रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्ति को शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हीमोग्लोबिन की कमी से होता है। हिमोग्लोबिन रक्त की कोशिकाओं के लिए आक्सीजन आबाध्य करने के लिए आवश्यक होता है। यह शरीर में आयरन की कमी से भी होता है। उन्होंने खून की कमी के लक्षण के बारे में कहा कि यह सभी वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है, जिनको एनीमिया होने पर शारीरिक कमजोरी, थकान, सिर दर्द, चक्कर आना त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन का बढ़ना, नाखून और जीभ का सफेद होना आदि लक्षण दिखाई देते है।

उन्होंने कहा कि एनीमिया को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, सरसों, मेथी, बथुआ और गाजर चुकंदर आदि का सेवन करना चाहिए। इनके साथ भोजन में विटामिन-सी एवं ए युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, मौसमी, आंवला और संतरा आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा घर में लोहे से बने बर्तन जैसे कढ़ाई का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यतया लोहे की कड़ाही में हरी पत्तेदार सब्जी बनानी चाहिए। पत्तेदार, हरी सब्जी को पहले धोना चाहिए। उसके उपरांत काटना चाहिए। खाना खाने के बाद गुड़ या गुड़ से बनी चीजें जैसे टिकड़ी या तिल से बनी गुड़ की पट्टी अवश्य खानी चाहिए। आयरन की कमी होने पर बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई जा सकती है। आयरन युक्त आहार व गोलियां खाने वाले को दूध का प्रयोग कम से कम दो घंटे पहले या दो घंटे बाद में करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी