बढ़ती महंगाई व कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने गांव बेगू में निकाली पद यात्रा

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा नेता राजकुमार शर्मा व वरिष्ठ नेता नवीन केडि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:32 PM (IST)
बढ़ती महंगाई व कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने गांव बेगू में निकाली पद यात्रा
बढ़ती महंगाई व कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने गांव बेगू में निकाली पद यात्रा

सिरसा (विज्ञप्ति) : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा नेता राजकुमार शर्मा व वरिष्ठ नेता नवीन केडिया की संयुक्त अध्यक्षता में जन-जागरण अभियान के तहत गांव बेगू में पद यात्रा निकाली गई। पार्टी नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और विभिन्न गाड़ियों में सवार होकर काफिले के रूप में गांव बेगू पहुंचे, जहां से पद यात्रा की शुरूआत की गई। पद यात्रा का गांव में स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकारों में देश-प्रदेश प्रगति की तरफ नहीं, बल्कि महंगाई की तरफ अग्रसर हुआ है। आज देश-प्रदेश के हालात सभी के सामने हैं। हर चीज के दाम आसमान छू रहे है, जिसके चलते लोग कर्जदार हो रहे हैं। राजकुमार शर्मा व नवीन केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार ने जन भावनाओं पर कुठाराघात किया है। बढ़ती महंगाई इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार अर्थव्यवस्था को ठीक ढंग से संभाल नहीं पाई। इसलिए कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, लचर कानून व्यवस्था व किसान भाईयों की मांगों को प्रमुखता से उठा रही है व लोगों को जागृत कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार से बेरोजगार बढ़ी है, उसके चलते अपराध भी बढ़ा है। पद यात्रा में पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, गोपीराम चाडीवाल, सुरेंद्र बांसल, श्यामलाल मेहता, तिलक चंदेल, उर्मिल भारद्वाज, बंसीलाल, रामकुमार निरंकारी, बृजलाल घोड़ेला, कृष्णा टोकसिया, कृष्णा यादव, सीमा कंबोज, अनुराधा नागर, विजय सैनी, राजेश चाडीवाल, कुलवंत कौर, डा. डीके मेघवाल, राजकुमार चंदा, पूर्णचंद गिरधर, हरविद्र सिंह बेगू, कर्मजीत सिंह, जगदीश भाटिया मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी