महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

आसमान को छू रही महंगाई व बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:54 PM (IST)
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

संवाद सहयोगी, कालांवाली : आसमान को छू रही महंगाई व बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को शहर में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा पुरानी मंडी खुंहवाला बाजार से शुरू हुई जो प्रमुख बाजारों से होकर पंजाब बस स्टैंड पर समाप्त हुई। इस मौके पर विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व डा. सुशील इंदौरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश का हर वर्ग दुखी व परेशान है। महंगाई चरम पर है ओर युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के विरोध के बावजूद पहले तो तीन कृषि कानून लागू कर दिए और अब उसे वापस लिया गया। सरकार ने कानून तो वापस ले लिए परंतु आंदोलन के दौरान मृत किसानों को मुआवजा भी दिया जाए। इसके अलावा सरकार किसानों द्वारा की जा रही एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को भी पूरा किया जाए। इस मौके पर युवा नेता ओमप्रकाश लुहानी, पूर्व प्रधान महेश झोरड़, सिकंदर बाहिया, बेअंत सिंह गदराना, जगजीत सिंह, पाला सिंह देसू, सुखजीत सिंह, बलकरण सिंह तारूआना, खुशवंत गदराना, सतेंद्र सोनी तिलोकेवाला, जगतपाल गोदारा, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी