कोरियोग्रॉफी व नाटक से किया बुराइयों पर कटाक्ष

श्री गुरु हरि सिंह कालेज श्री जीवन नगर में गुरु नानक देव के 550वें

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:17 AM (IST)
कोरियोग्रॉफी व नाटक से किया बुराइयों पर कटाक्ष
कोरियोग्रॉफी व नाटक से किया बुराइयों पर कटाक्ष

जागरण संवाददाता, सिरसा :

श्री गुरु हरि सिंह कालेज श्री जीवन नगर में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव व सतगुरु जगजीत सिंह के 100वें जन्मदिवस पर कोरियोग्राफी व नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया।। कार्यक्रम के दौरान एक कोरियोग्राफी छल्ला को प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात चेतना कला केंद्र बरनाला की तरफ से प्रो. अजमेर सिंह औलख द्वारा लिखित व हरविन्द्र दीवाना द्वारा निर्देशित एक नाटक अवेतले युद्धां दी नायिका का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से यह दिखाया कि एक नशेड़ी व्यक्ति के परिवार में उसकी पत्नी उसकी बेटी उससे युद्ध करती है। मुख्यातिथि उपायुक्त अशोक गर्ग ने अपने संबोधन में गुरु नानक देव ने सरबत दा भला का संदेश दिया, उन्होंने कहा हमें गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान कालेज की एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष रवि व उपाध्यक्ष गंगा सिंह द्वारा उपायुक्त व कालेज के प्रिसिपल को गुरु नानक देव का चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर सरदार स्वर्ण सिंह विर्क, मलकीत सिंह खोसा, प्राचार्य डा. हरजवंत सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी