चौधरी देवीलाल ने दिलाए गरीब लोगों को उनके अधिकार: शेरवाल

जेजेपी के एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल ने कहा कि देश के गरीब व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:08 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:08 AM (IST)
चौधरी देवीलाल ने दिलाए गरीब लोगों को उनके अधिकार: शेरवाल
चौधरी देवीलाल ने दिलाए गरीब लोगों को उनके अधिकार: शेरवाल

सिरसा (विज्ञप्ति) : जेजेपी के एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल ने कहा कि देश के गरीब वर्ग को शिक्षित व संगठित बनाने का काम डा. भीमराव आंबेडकर ने किया था मगर उनके अधिकार दिलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने किया। वे मंगलवार को जेजेपी कार्यालय में एससी सेल की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। एससी सेल के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मलड़ी ने उनका स्वागत किया।

जेजेपी नेता सर्वजीत मसीतां व निर्मल सिंह मलड़ी ने कहा कि अशोक शेरवाल पिछले लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होकर पिछड़े समाज के विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला जिस हौसले के साथ हरियाणा के सभी वर्गों के विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उसी संघर्ष से प्रेरित होकर अशोक शेरवाल भी पूरी प्रतिबद्धता से एससी वर्ग को जगा रहे हैं। शेरवाल ने कहा कि किसी भी समाज के लिए यह आवश्यक है कि राजनीतिक तौर पर सत्तासीन हुआ जाए और जब सत्ता हासिल होगी तभी समाज के हर वर्ग विशेषकर दबे कुचले वर्ग को उनके अधिकार दिलाकर उन्हें सुविधाएं दी जा सकेंगी। शेरवाल ने उपस्थितजनों से कहा कि वे जेजेपी की ओर से 15 अगस्त से शुरू किए जाने वाले सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें।

इस अवसर पर कार्यालय सचिव हरिसिंह भारी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगरूप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शगनजीत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी कादिर खान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. यज्ञदत्त वर्मा, एससी सेल की कालांवाली हलकाध्यक्ष जसवीर कौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी