बारिश की संभावना, मुश्किल होगा चांद का दीदार

करवा चौथ पर्व रविवार को है। महिलाएं चांद का दीदार करने के साथ अपना व्रत भी खोलेंगी। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम में बदलाव की संभावना बताई है। करवा चौथ पर रात 811 बजे चांद निकलेगा। महिलाएं चांद को देखकर व्रत खोलेगी। संभावना है कि बरसात के मौसम के कारण चांद समय पर दिखाई नहीं देता है। ऐसे में महिलाओं को चांद निकलने तक इंतजार करना होगा। करवा चौथ पर महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु की कामना को लेकर व्रत रखेंगी। इसके लिए महिलाएं पर्व पर विधिविधान से व्रत रखकर पूजा करें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:58 PM (IST)
बारिश की संभावना, मुश्किल होगा चांद का दीदार
बारिश की संभावना, मुश्किल होगा चांद का दीदार

जागरण संवाददाता, सिरसा :

करवा चौथ पर्व रविवार को है। महिलाएं चांद का दीदार करने के साथ अपना व्रत भी खोलेंगी। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम में बदलाव की संभावना बताई है। करवा चौथ पर रात 8:11 बजे चांद निकलेगा। महिलाएं चांद को देखकर व्रत खोलेगी। संभावना है कि बरसात के मौसम के कारण चांद समय पर दिखाई नहीं देता है। ऐसे में महिलाओं को चांद निकलने तक इंतजार करना होगा। करवा चौथ पर महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु की कामना को लेकर व्रत रखेंगी। इसके लिए महिलाएं पर्व पर विधिविधान से व्रत रखकर पूजा करें।

-------------

महिलाओं की बाजारों में दिनभर रही भीड़

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाएं सजने संवरने के लिए खूब खरीदारी करती रही। बाजारों में मेहंदी लगवाने के साथ चूड़ियों व श्रृंगार की दुकानों में अधिक भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं करवा चौथ पर्व को लेकर तैयारियां करती नजर आई।

----

गणेश जी की पूजा करके व्रत का संकल्प लें

पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें, पानी पीएं और गणेश की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शाम तक न तो कुछ खाना और नहीं पीना है। पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवा रखें। एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिदूर रखें और घी का दीपक जलाएं. पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरू कर दें।इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलें।

-----

करवा चौथ पर रात 8:11 बजे निकलेगा चांद

करवा चौथ पर्व पर इस बार खास बात ये है कि पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा, तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी व्रती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद व्रत खोला जाता है। पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि पांच साल बाद करवा चौथ रविवार को पड़ रहा है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। सूर्य देव के आरोग्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस दिन महिलाएं सूर्य देव का पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना करें। शुभ मुहूर्त में पूजन करने से व्रती महिलाओं की हर इच्छा पूरी होगी। उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर रविवार को सुबह 3:01 बजे शुरू होगी। जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5:43 बजे तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8:11 बजे है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06:55 से 08:51 तक रहेगा।

chat bot
आपका साथी