एक से कपास खरीद शुरू करेगा सीसीआइ, आठ जिलों में बनाए 17 खरीद केंद्र

भारतीय कपास निगम लिमिटेड द्वारा वर्ष 2020-21 में हरियाणा राज्य के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:46 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:46 AM (IST)
एक से कपास खरीद शुरू करेगा सीसीआइ, आठ जिलों में बनाए 17 खरीद केंद्र
एक से कपास खरीद शुरू करेगा सीसीआइ, आठ जिलों में बनाए 17 खरीद केंद्र

जागरण संवाददाता, सिरसा : भारतीय कपास निगम लिमिटेड द्वारा वर्ष 2020-21 में हरियाणा राज्य के कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत खरीद के लिए प्रदेश के आठ जिलों में 17 खरीद केन्द्र स्थापित किये गए है। यह जानकारी देते हुए उपप्रबंधक मोहित शर्मा ने बताया कि सिरसा जिले में सिरसा, कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। फतेहाबाद में फतेहाबाद, भूना व भट्टू, हिसार जिले में आदमपुर, बरवाला, हांसी व हिसार में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जींद में उचाना, चरखी दादरी में चरखी दादरी, भिवानी में भिवानी, ढिगावा में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उधर रोहतक में महम तथा पलवल में पलवल को खरीद केंद्र बनाया गया है। उपप्रबंधक ने बताया कि सीसीआई द्वारा सभी केन्द्रों पर एक अक्टूबर से औसत गुणवत्ता ग्रेड वाली कपास जिसमें नमी की मात्रा 8 से 12 फीसद तक हो खरीदने के लिए तत्पर है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि यदि नमी की मात्रा अधिक हो तो कपास सुखाकर लायें, जिससे उनको किसी भी तरह कि परेशानी का सामना ना करना पड़े।

chat bot
आपका साथी