दोनों पक्षों में सहमति बनी, अनाज मंडी में 22 घंटे बाद शुरू हुआ धान का तोल

करीब 22 घंटे बाद कच्चा आढ़ती तथा मजदूर काम पर लौट आए। ऐसा रविव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:40 PM (IST)
दोनों पक्षों में सहमति बनी, अनाज मंडी में 22 घंटे बाद शुरू हुआ धान का तोल
दोनों पक्षों में सहमति बनी, अनाज मंडी में 22 घंटे बाद शुरू हुआ धान का तोल

संवाद सहयोगी, डबवाली : करीब 22 घंटे बाद कच्चा आढ़ती तथा मजदूर काम पर लौट आए। ऐसा रविवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में हरियाणा किसान एकता डबवाली के प्रधान गुरप्रेम सिंह तथा कच्चा आढ़ती एसोसिएशन पदाधिकारियों में हुई बैठक के बाद हुआ। बैठक में एसोसिएशन के उपप्रधान विकास बांसल, शाम लाल जिन्दल, हनुमान प्रसाद गर्ग, सुनील रहेजा, सुरेंद्र कुमार, विनोद जिन्दल टिकू, अमन मौजूद थे। आढ़तियों ने दो टूक कहा कि वे खरीद कार्य में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसी किसान को शिकायत है तो वह मार्केट कमेटी अधिकारियों, एसडीएम या उच्च अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाए। अधिकारी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच कर सकते है। बैठक में गुरप्रेम ने कहा कि मार्केट कमेटी के नमी मापक यंत्र से खरीद की जाए। आढ़तियों ने इस पर सहमति जता दी।

----

झार की काट किसान पर निर्भर

बैठक में धान की झार के बदले काट पर सवाल उठा। गुरप्रेम ने अन्य मंडियों का उदाहरण प्रस्तुत किया तो आढ़तियों ने जवाब दिया कि जब किसान तथा आढ़ती में तालमेल होता है तो कोई तीसरा दखल नहीं दे सकता। यह किसान पर निर्भर होना चाहिए कि वे झार के बदले काट देगा या फिर धान को पूरी तरह से साफ करेगा। इसके लिए संबंधित किसान को 17 फीसद नमी वाली धान लेकर आनी होगी। दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति बनी कि काट किसान पर निर्भर है।

----

बेवजह हस्तक्षेप के कारण हम हड़ताल पर गए थे। कल शाम छह बजे से शुरु हुई हड़ताल आज सुबह तक जारी रही। अधिकतर आढ़तियों ने प्रतिष्ठान बंद करके रोष जताया। बाद में प्रधान गुरप्रेम से हुई बातचीत से हल हो गया। आढ़तियों ने स्पष्ट कह दिया है कि वे किसी बाहरी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे। दोनों पक्षों की सहमति के बाद शाम चार बजे धान का तोल शुरु हो गया।

- विकास बांसल, उपप्रधान, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन डबवाली।

chat bot
आपका साथी