पुरस्कृत साहित्य उत्सव में पुस्तकों का लोकार्पण

हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अपनी श्रेष्ठ कृतियों के लिए वर्ष 2020 में पुरस्क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:45 PM (IST)
पुरस्कृत साहित्य उत्सव में पुस्तकों का लोकार्पण
पुरस्कृत साहित्य उत्सव में पुस्तकों का लोकार्पण

सिरसा (विज्ञप्ति) : हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अपनी श्रेष्ठ कृतियों के लिए वर्ष 2020 में पुरस्कृत साहित्यकारों के लिए संस्था समग्र सेवा संस्थान द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कहानीकार विजय विभोर रोहतक को मुंशी प्रेमचंद सारस्वत सम्मान, डा. शर्मिला हिसार को कवियत्री महादेवी वर्मा सारस्वत सम्मान, उपन्यासकार लाजपतराय गर्ग को मुंशी प्रेमचंद सारस्वत सम्मान, व्यंग्यकार पंकज शर्मा अंबाला को श्रीगोपाल शास्त्री सारस्वत सम्मान, भिवानी से बाल साहित्यकार महेंद्र सिंह सागर को कवयित्री महादेवी वर्मा सम्मान, साहित्य शोधार्थी डा. अशोक कुमार मंगलेश दादरी को महाकवि कालीदास सारस्वत सम्मान, लोक साहित्यकार डा. जयभगवान शर्मा झज्जर को लोक कवि मेहर सिंह सारस्वत सम्मान, कहानीकार विनिता मलिक नवीन भिवानी को कवयित्री महादेवी वर्मा सारस्वत सम्मान, लोक साहित्यकार रामबीर सिंह को लोककवि मेहर सिंह सारस्वत सम्मान प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विशिष्ट उपलब्धियों के लिए साहित्यकार सुनीता आनंद भिवानी को कवयित्री महादेवी वर्मा सारस्वत सम्मान, साहित्यकार जनकराज शर्मा को मुंशी प्रेमचंद सारस्वत सम्मान, वन्य जीव संरक्षक सूरज स्वामी को वैद्य बीरबलदास सारस्वत सम्मान, अभिषेक देसवाल फरीदाबाद को रंगकर्मी गौत्तम सौगात सारस्वत सम्मान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा ग्रंथ अकादमी के डिप्टी चेयरमैन डा. वीरेंद्र सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में तकनीकी शब्दावली को हिदी में अपनाने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट रमेश गोयल ने पर्यावरण को बचाने के लिए मिलजुलकर प्रयास करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संस्था अध्यक्ष राजकुमार निजात की पांच कृतियों का लोकार्पण एवं समीक्षा हुई जिसमें गीत संग्रह निर्जन तट पर की समीक्षा प्रो. रूपदेवगुण द्वारा, बालगीत संग्रह तोता बोला खरी-खरी मेरे पापा बस्ता लाए, हिदी वर्णमाला गीत तथा लघु द्विपदी संग्रह अच्छी बातें की समीक्षा क्रमश: डा. आरती बांसल, सुनीता आनंद, मंच संचालक जनकराज शर्मा और आनंद प्रकाश आर्टिस्ट द्वारा की गई।

chat bot
आपका साथी