संस्था अपने ने चार घंटे में 55 यूनिट ब्लड डोनेट करवाया

रविवार को सामाजिक संस्था अपने ने उपमंडल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:47 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:47 AM (IST)
संस्था अपने ने चार घंटे में 55 यूनिट ब्लड डोनेट करवाया
संस्था अपने ने चार घंटे में 55 यूनिट ब्लड डोनेट करवाया

संवाद सहयोगी, डबवाली : रविवार को सामाजिक संस्था अपने ने उपमंडल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 55 यूनिट रक्तदान हुआ। गोबिद देव सेठी की 23वीं पुण्यातिथि पर शिविर आयोजित किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. एमके भादू तथा ब्लड बैंक प्रभारी डा. सुखवंत सिंह हेयर ने बताया कि संस्था से 40 यूनिट ब्लड की मांग की गई थी। संस्था ने चार घंटे में 55 यूनिट रक्त एकत्रित करवा दिया। डबवाली निवासी दिव्यांग मनोज उर्फ नौजी ने 55वीं बार रक्तदान किया।

इस मौके पर संस्था की ब्लड यूनिट के प्रभारी हरीश सेठी, अंग्रेज सग्गू, आशु सिगला, जय सिंह मास्टर, इंद्र शर्मा, सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र सचदेवा, वरुण मित्तल, इंद्रजीत मास्टर, देवनाथ, भारत वधवा, कर्ण अरोड़ा, चाणक्य पारीक, पवन वर्मा, सुरेंद्र सेठी, रेडियोलाजिस्ट डा. विवेक करीर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी