पोस्टर मेकिग स्पर्धा में अंजू रही विजेता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुस्सर में संविधान निर्माण दिवस के उपलक्ष्य में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:37 PM (IST)
पोस्टर मेकिग स्पर्धा में अंजू रही विजेता
पोस्टर मेकिग स्पर्धा में अंजू रही विजेता

सिरसा (विज्ञप्ति) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुस्सर में संविधान निर्माण दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में संविधान एवं आम नागरिक, हमारे मौलिक अधिकार व कर्तव्य, वर्तमान समय में अधिकारों का उपयोग व कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के पोस्टर बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकुमार अरोड़ा ने की। प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की अंजू प्रथम, रचना ने दूसरा स्थान व पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राज कुमार अरोड़ा ने संविधान हमारे लिए क्यों उपयोगी है, के बारे में चर्चा की। वहीं डा. निधि ने वर्तमान समय में संविधान व उनके संशोधन के बारे में बताया व राकेश ने अपने कर्तव्यों का कैसे पालन करना चाहिए के बारे में बताया। अध्यापक देवेंद्र ने अपने अधिकारों की रक्षा कैसे की जाती है, कि बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मिडिल हेड मीनू मेहता, राकेश मान, देवेंद्र सिंह, पूनम व गगनदीप कौर ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी