इनेलो के सत्तासीन होने पर होगा सभी वर्गों का कल्याण : अभय सिंह चौटाला

इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों से प्रेरित होकर फतेहाबाद हलके से अनेक लोगों ने इनेलो ज्वाइन की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:53 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:53 AM (IST)
इनेलो के सत्तासीन होने पर होगा सभी वर्गों का कल्याण : अभय सिंह चौटाला
इनेलो के सत्तासीन होने पर होगा सभी वर्गों का कल्याण : अभय सिंह चौटाला

सिरसा (विज्ञप्ति): इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों से प्रेरित होकर फतेहाबाद हलके से अनेक लोगों ने शुक्रवार को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता स्वीकारी। डबवाली रोड स्थित पार्टी कार्यालय में इनेलो फतेहाबाद के प्रभारी जसवीर सिंह जस्सा

एवं एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव रमेश लाली के प्रयासों से इनेलो में शामिल होने वाले लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है, जिसे इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत सींचकर एक वट वृक्ष बना दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो ही ए्क मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें सभी वर्गों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने इनेलो में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा सम्मान देने की बात कहते हुए उनसे आह्वान किया कि वे पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज देश प्रदेश की जो स्थिति है वह किसी

से छिपी नहीं है। किसानों के हकों को दबाने की कोशिश की जा रही है तो कहीं कर्मचारियों के वेतन भत्ते काटकर उनका रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आज हर वर्ग दुखी है और इससे छुटकारा चाहता है। उन्होंने पुरजोर कहा कि आने वाला समय इनेलो का है और सत्तासीन होते ही इनेलो कार्यकाल में न केवल सभी वर्गों को लाभान्वित किया जाएगा बल्कि हरियाणा को फिर से विकास के मामले में देश में अव्वल बनाया जाएगा। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, जसबीर सिंह जस्सा, महिला विग अध्यक्ष कृष्णा फोगाट, प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, जरनैल चांदी सहित अन्य कई पद अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी