लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी आरोग्य भारती

जागरण संवाददाता सिरसा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के गणमान्य लोगों ने बु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:31 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:38 AM (IST)
लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी आरोग्य भारती
लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी आरोग्य भारती

जागरण संवाददाता, सिरसा :

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के गणमान्य लोगों ने बुधवार को आरोग्य भारती नामक संस्था गठित की। नवगठित संस्था में सर्वसम्मति से अश्वनी बंसल को अध्यक्ष बनाया गया। उनके अलावा डॉ. एसएस सेठी व राजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, डॉ. कपिल गुप्ता को सचिव, सहदेव मल्होत्रा को सहसचिव एवं विकास गोयल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था की ओर से शहरवासियों को योग के माध्यम से स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी योगाचार्य नरेंद्र योगी को दी गई है। कमल शर्मा, संजय मेहता, बलविद्र कंबोज व डॉ. विकास मल्होत्रा को संस्था का सदस्य बनाया गया है। नवगठित संस्था के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाद में निर्णय लिया कि कल 20 जून को अग्रवाल सेवा सदन से शाम 6 बजे शहर में शहर के प्रमुख बाजारों से निकलते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद नेहरू पार्क में संस्था की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न योगासनों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी