भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 97 ने किया रक्तदान

रविवार को भाजपा युवा मोर्चा ने पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को समर्पित र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:40 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:40 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 97 ने किया रक्तदान
भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 97 ने किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, डबवाली : रविवार को भाजपा युवा मोर्चा ने पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नेहरु सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव सुंदर चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल समेत 97 युवाओं ने रक्तदान किया। गुरु नानक चैरिटेबल ब्लड बैंक बठिडा की टीम ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मेहता, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजयंत शर्मा, जिला महामंत्री गगन भारद्वाज, विशेष आमंत्रित सदस्य चाणक्य पारीक, भाजपा मंडल डबवाली के अध्यक्ष गौरव मोंगा, अभिमन्यु कोछड़, अमरजोत सिंह डिपी मटदादू मौजूद थे।

विजयंत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई थी। रुपरेखा के अनुरुप जिला सिरसा में पांच जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। डबवाली में महज 24 घंटे पूर्व रक्तदान शिविर की काल की गई थी।

फोटो विवरण :

chat bot
आपका साथी