जिले में 69.66 फीसद को लगी पहली डोज, दूसरी डोज लगवाने वाले महज 20.89 फीसद

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन अभियान पर जोर दिया जा रहा है। विभाग क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:41 PM (IST)
जिले में 69.66 फीसद को लगी पहली डोज, दूसरी डोज लगवाने वाले महज 20.89 फीसद
जिले में 69.66 फीसद को लगी पहली डोज, दूसरी डोज लगवाने वाले महज 20.89 फीसद

जागरण संवाददाता, सिरसा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन अभियान पर जोर दिया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि संक्रमण की तीसरी लहर से पहले जिले में सभी लाभार्थियों को वैक्सीन की एक डोज तो अवश्य लग ही जाए। जिले में कुल नौ लाख 31 हजार 446 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। जिनमें से अभी तक 8 लाख 43 हजार 393 डोज लग चुकी हैं। इनमें से छह लाख 48 हजार 651 लोगों को पहली डोज लग चुकी है जोकि कुल डोज का 69.66 फीसद बनता है जबकि एक लाख 94हजार 542 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है जोकि 20.89 फीसद बनता है।

--------

वैक्सीन लगवाने में वृद्ध सबसे आगे

वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत 65 वर्ष से अधिक लोगों से हुई थी। उसके बाद 45 वर्ष तक के लोगों को शामिल किया और बाद में 18 वर्ष तक के लाभार्थियों को इसमें जोड़ा गया। सिरसा में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक लाख 50 हजार 233 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इनमें से एक लाख 27 हजार 531 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जोकि करीब 84.89 फीसद बनता है। 70,482 लाभार्थी दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं यह भी 46.92 फीसद हो गया है। 45 से 60 आयु वर्ग के जिले में दो लाख 25 हजार 350 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। अब तक एक लाख 57 हजार 298 लोगों को पहली डोज तथा 61920 को दूसरी डोज लग चुकी है, इनका फीसद क्रमश: 69.80 व 27.08 बनता है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के जिले में पांच लाख 55863 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। अब तक तीन लाख 50 हजार 53 लाभार्थियों को पहली डोज लग चुकी है जोकि टारगेट का 62.97 फीसद हो गया है। इस आयु वर्ग में अब तक 50522 दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं, यह फीसद 9.09 फीसद बनता है।

---

हेल्थ केयर व फ्रंट लाइन वर्करों का लक्ष्य हो चुका है लगभग पूरा

जिले में 8155 हेल्थ केयर वर्करों को पहली डोज तथा 7390 को दूसरी डोज लग चुकी है। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्करों में 5814 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि 5128 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।

-------

जिले में वैक्सीनेशन को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। हमारा प्रयास है कि थर्ड वेव से पहले जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लग जाए ताकि संक्रमण का खतरा टल सके। आमजन से भी आग्रह है कि वे अपना और अपने परिवार का, परिचितों का वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।

- डा. रोहताश, डिप्टी सिविल सर्जन।

chat bot
आपका साथी