प्रदेश में 6 लाख हेक्टेयर में होगी कपास की बिजाई

सिरसा प्रदेश में खरीफ सीजन में कपास की 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 04:00 AM (IST)
प्रदेश में 6 लाख हेक्टेयर में होगी कपास की बिजाई
प्रदेश में 6 लाख हेक्टेयर में होगी कपास की बिजाई

जागरण संवाददाता, सिरसा : प्रदेश में खरीफ सीजन में कपास की 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई होगी। जिसमें से एक तिहाई रकबा अकेले सिरसा जिले का है। सिरसा जिले में 2 लाख 8 हजार हेक्टेयर में बिजाई होगी। प्रदेश में 15 अप्रैल के बाद कपास की बिजाई शुरू होगी। कपास की बिजाई का समय 15 मई तक उचित होगा। इस समय तक अगेती बिजाई होगी। कपास में सिरसा का देशभर में नाम

कपास उत्पादन में सिरसा प्रदेशभर में टॉप पर है। जिले में कपास की 2 लाख 8 हजार हेक्टेयर पर बिजाई की जाती है। नरमा, कपास की यहां पर वर्ष 2012-13 में 48 लाख क्विंटल की आवक हुई थी जो अब तक का रिकॉर्ड है। हालांकि उसके बाद सिरसा जिले में नरमा कपास उत्पादन में निरंतर गिरावट भी दर्ज हुई है। वर्ष 2011-12 में 37 लाख क्विंटल, 2013-14 में 33 लाख, वर्ष 2014-15 में 24 लाख के करीब आवक हुई थी जबकि वर्ष 2015-16 में 30 लाख के करीब आवक हुई। इसके बाद वर्ष 2016-17 में 37 लाख क्विंटल के अंदर आवक हुई। कपास की अगेती बिजाई के लिए चलाया जाएगा अभियान

कपास सीजन में निर्धारित लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों की तरफ से अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत किसानों को अगेती बिजाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। कपास की अगेती बिजाई 15 अप्रैल से 15 मई के बीच होती है। किसान 30 मई तक भी कपास की बिजाई करते हैं। अगेती बिजाई करने से जहां उत्पादन अच्छा होता है। वहीं अगेती बिजाई में कपास की फसल में बीमारी भी कम फैलती है। वर्जन::::::::::::

कपास की जिले में 2 लाख 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई होगी। कपास के सीजन को लेकर तैयारियां की जा रही है।

डा. बाबूलाल, उपनिदेशक, कृषि विभाग

chat bot
आपका साथी