3594 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, जिले में तीन लाख से अधिक लोग लगवा चुके हैं डोज

शुक्रवार को जिले में 3594 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई। इनमें से 3

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:16 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:16 AM (IST)
3594 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, जिले में तीन लाख से अधिक लोग लगवा चुके हैं डोज
3594 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, जिले में तीन लाख से अधिक लोग लगवा चुके हैं डोज

जागरण संवाददाता, सिरसा : शुक्रवार को जिले में 3594 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई। इनमें से 3107 लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई वहीं 487 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक तीन लाख 1472 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिले में अब तक 244032 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं वहीं 57440 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

शुक्रवार को जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2235 लोगों ने पहली डोज लगवाई वहीं 60 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 762 ने पहली और 201 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 104 लोगों ने पहली और 217 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों में 61700 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि 1242 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों में 74212 लोग पहली तथा 16222 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 97443 लाभार्थी पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि 33753 दोनों डोज लगवा चुके हैं।

-----------

मस्ताना जी धाम में 300 लोगों ने लगवाई डोज

खैरपुर अर्बन पीएचसी की ओर से शाह मस्ताना जी धाम में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें शाह मस्ताना जी धाम के आसपास स्थित विभिन्न कालोनियों के लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ उप सिविल सर्जन डा. बुधराम, वार्ड पार्षद जश्न इंसां व ब्लॉक कल्याण नगर के जिम्मेवारों ने किया। कैंप में 300 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। वैक्सीन के लिए महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग टेबल लगाए गए। कैंप में खैरपुर पीएचसी से एएनएम अनीता, कमलेश, गीता, इंदिरा, फार्मासिस्ट आफिसर राजवीर, एलटी महेंद्र, डाटा एंट्री आपरेटर कुलबीर, आशा वर्कर स्वर्णजीत, परमजीत ने अपनी सेवाएं दी। कैंप के दौरान ब्लाक कल्याण नगर की ओर से सभी को नींबू पानी पिलाया गया।

chat bot
आपका साथी