67 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट के लिए काटे जाएंगे 1783 पेड़

बढ़ते यातायात के साधनों के कारण सड़कें छोटी नजर आने लगी हैं। सुि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 05:25 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 05:25 AM (IST)
67 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट के लिए काटे जाएंगे 1783 पेड़
67 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट के लिए काटे जाएंगे 1783 पेड़

डीडी गोयल, डबवाली : बढ़ते यातायात के साधनों के कारण सड़कें छोटी नजर आने लगी हैं। सुविधा के लिए धड़ाधड़ हरियाली पर कुल्हाड़ी चल रही है। अब बारी है डबवाली से सिरसा वाया रानियां रोड की। इस रोड का चौड़ीकरण होना है। यह तभी संभव है, जब वन विभाग 1783 पेड़ों को काटने की मंजूरी देगा। दरअसल, वर्तमान में रोड की चौड़ाई सात मीटर है। इसे 10 मीटर किया जाना है। तीन मीटर चौड़ाई बढ़ाने के लिए उपरोक्त पेड़ों को काटना पड़ेगा। तभी गड्ढों में तबदील हो चुकी करीब 75 किलोमीटर लंबी रोड की दशा सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) ने 67 करोड़ रुपये का प्लान सिरे चढ़ पाएगा। बताया जाता है कि जिला वन अधिकारी ने केस को विभाग के कमीशनर के पास भेजा है। पिछले सप्ताह कमीशनर मौका निरीक्षण कर चुके हैं। अगर वे इसे मंजूर करते हैं, तो सड़क बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

----

10 गुणा पेड़ लगाएगा विभाग, दस साल का मुआवजा लेगा

वन विभाग के मुताबिक डबवाली ब्लाक में भिन्न-भिन्न प्रकार के 687 तथा रानियां ब्लाक में 1096 पेड़ों को काटा जाना है। इसके बदले 17830 पेड़ लगाने की योजना है। ये पेड़ नहरों के किनारे लगाए जाएंगे। हरियाली पर आरी चलाने के बदले लोक निर्माण विभाग से मुआवजा तथा दस साल तक रखरखाव का खर्च करीब चार करोड़ 25 लाख रुपये वसूल किया जाएगा।

----

डबवाली से सिरसा वाया रानियां रोड के चौड़ीकरण पर करीब 67 करोड़ रुपये खर्च आने है। चौड़ीकरण के लिए वन विभाग को फाइल भेज रखी है। अप्रूवल मिलने के बाद हम निविदा आमंत्रित करेंगे। हमें वन विभाग की मंजूरी का इंतजार है।

-कमलदीप सिंह राणा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) सिरसा।

-----

मैंने केस बनाकर भेज दिया है। लोक निर्माण विभाग से पेड़ काटने का मुआवजा तथा 10 साल के रखरखाव का खर्च लेंगे। जोकि करीब 4.25 करोड़ रुपये है। 1783 पेड़ों को काटा जाना है। हम 10 गुणा नए पेड़ लगाएंगे।

-रामकुमार जांगड़ा, जिला वन अधिकारी, सिरसा।

chat bot
आपका साथी